हरियाणा

त्रिवेणी लगा जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका : लोकराम नेहरा

भिवानी (ब्यूरो): पर्यावरण संरक्षण और समाज में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से त्रिवेणी बाबा के सान्निध्य में पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा द्वारा चलाए जा रहे सद्भावना त्रिवेणी रोपण अभियान के तहत शनिवार को गांव बिसलवास में हेमंत श्योराण के 23वें जन्मदिन पर त्रिवेणी रोपित की गई। पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा के नेतृत्व में हेमंत श्योराण और उनके साथियों ने पीपल, नीम और बरगद जैसे औषधीय और छायादार वृक्षों का त्रिवेणी स्वरूप में रोपण किया। इस मौके पर लोकराम नेहरा ने कहा कि सद्भावना त्रिवेणी रोपण अभियान का उद्देश्य ना केवल जन्मदिन को यादगार बनाना था, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए पर्यावरण की सौगात छोडऩा भी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका समाज और प्रकृति को कुछ लौटाना है तथा उसके लिए पौधारोपण से बेहतर शुरुआत कोई नहीं हो सकती। नेहरा ने कहा कि युवाओं को ऐसे सकारात्मक कार्यों में आगे आकर पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण स्थापित करना चाहिए। अदिति नेहरा ने कहा कि उनके पिता लोकराम नेहरा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे है तथा अभिभावकों को भी इस तरह से हरियाली के लिए कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर सरती, सुशीला, श्याम सुंदर, सरोज, संतरा, मायापति, केला, नत्थी, चमेली, बहन रेणुका, अन्न, अदिति नेहरा, हर्ष नेहरा सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button