हरियाणा

रेप की शिकायत देने वाली महिला बोली- गलती से लग गए आरोप, सीएम से मिल चुका है सम्मान

जींद : सीएम सैनी से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर सम्मान पाने वाली महिला और पीड़ित अधिवक्ता महिला आयोग में पेश हुए। चेयरपर्सन रेनू भाटिया के सामने महिला ने कहा कबूल किया है कि उसने नरेंद्र सिंहमार और रिंकू पर गलती से दुष्कर्म का केस लगाया था। इस पर चेयरपर्सन ने महिला को फटकार लगाते हुए कहा कि इतना बड़ा आरोप लगाते हुए नहीं सोचा कि पीड़ितों पर क्या बीतेगी। आरोप लगाने वाली महिला ने इस पर हाथ जोड़ कर माफी मांगी।

बता दें कि विवादित महिला ने 6 सितंबर 2020 को नरेंद्र सिंहमार, रिंकू औक सुनील गहलावत समेत 12 लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले की जांच तत्कालीन ASP अजीत सिंह शेखावत ने की थी।

Related Articles

Back to top button