भाजपा ने लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटा : चौ. बिरेंद्र सिंह

भिवानी, (ब्यूरो): पूर्व केंद्रीय चौ. बिरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा ने लोगों को जात-पात व धर्म के नाम पर बांटकर देश की एकता व अखंड़ता को तोडऩे का काम किया है। इसी बीच सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही ऐसे नेता है, जो निर्भीक होकर देश को तोडऩे वाली ताकतों का सामना कर रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह रोहतक गेट स्थित पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज के आवास पर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए पार्टी व राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश देते हुए आज देश हित में सभी देशवासियों को एकजुट रहने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अपना हित साधने के लिए लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक मंच पर आकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का काम करें, ताकि देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश में शांति, अमन व भाईचारे को कायम रखा जा सकें। जिससे देश को नई ताकत मिले। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, अशोक सिवाच, राज सिंह गागडवास, अधिवक्ता ब्रह्मानंद, दीपेश सारसर, रघुवीर रंगा, भरपूर धनखड़, वीरेंद्र किरोड़ी, कमल प्रधान, अजीत सिंह धनाना, डा. अजीत गुलिया, मनजीत, नरेश तंवर, राजेंद्र धानक, राजू मेहरा, सुखबीर कमांडो, सुंदर सिंह, दुष्यंत, गब्बू, शमशेर बलीयाली, कृपाल सिंह, सुरेंद्र सांगवान, प्रताप सांगवान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।