हरियाणा

गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित नेकीराम शर्मा को किए श्रद्धासुमन अर्पित

भिवानी, (ब्यूरो): कीर्ति नगर स्थित पंडित नेकीराम शर्मा पार्क में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की पुण्यअतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजली सभा में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, मुख्यवक्ता सीबीएलयू कुलसचिव डा. भावना शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. अश्विशर्मा, पूर्व विधायक डा. शिवशंकर भारद्वाज, नगर पार्षद प्रदीप कौशिक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित नेकिराम शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व बीडीपीओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धांजली सभा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की याद में पौधा रोपण किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्यामसुंदर सनातनी, समाजसेवी सुशील अत्री, योगेश झरवाई, भुमी सोनी पुत्री अशोक कुमार बामला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शकुंतला प्रधान, सोनिया अत्री, नमीता तंवर, बिमला परमार, सुनील शास्त्री, भीम श्योपरणा, राजेन्द्र धानक कालुवास, रामनिवाश श्योपरणा, रतीराम सैनी, धर्मबीर रंगा, सेवानिवृत बीओ राजेन्द्र, दलबीर रंगा, एडवोकेट घनश्याम शर्मा, सुभाष फौजी कायला, एडवोकेट हुकमचंद, पूर्व सरपंच सतबीर मुंढाल, अभय धनाना, कपूर शर्मा, आदित्य शर्मा, गौवर्धन आचार्य, कैप्टन नंदराम सांगवान, महिपाल रूदड़ौल, धीरज बापोड़ा, वजीर घणघस, कुलदीप हड़ोदीया, आजाद सहाराण, गिरदावर सत्यनारायण, प्रवक्ता देवेन्द्र, संजय शर्मा काकड़ोली, प्रकाश ठेकेदार, अशोक गुप्ता, एडवोकेट युधीष्टर, भवानी शंकर पटवारी, कुलदीप शर्मा, विनोद उमरावत, सुबेदार नौरंग बड़वर, मा. मुंशीराम, पूर्व प्राचार्य राजकुमार शर्मा, सुरेन्द्र तंवर, सुरेन्द्र बापोड़ा, प्रवक्ता आनंद सिंधू , मोनू तालू, एसओ राजेन्द्र, राममेहर शास्त्री, प्रवक्ता भूपेन्द्र, प्रवक्ता हरीकिशन, मनोज राठौर, प्रवेश शर्मा ने भी पंडित नेकीराम शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
फोटो संख्या: 8बीडब्ल्यूएन 4
श्रद्धांजली सभा में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति।

Related Articles

Back to top button