पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 11 फरवरी 2024
इतिहास की 11 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 11 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 फरवरी 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 21:11 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 17:40 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* बालव – 10:59 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* परिघ – 10:38 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:08
*🌙चन्द्रोदय-* 08:09
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:44 से 18:08
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 माघ सुदी द्वितीया 21:11 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , पंचक जारी , त्रिपुष्कर योग 17:40 से 21:10 तक , शुक्र मकर राशि में 28:53 पर , उत्तर शृंगोन्नति , शनि पश्चिम में अस्त , बाबा श्री लाल दयाल जयन्ती ध्यानपुर (पं.), भगवान वासुपूज्य जी ज्ञानकल्याणक (माघ सुदी द्वितीया) , क्रान्तिकारी तिलका माँझी जयन्ती , पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस , पूर्व राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद स्मृति दिवस , सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) स्थापना दिवस (19वां) , विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस व विश्व यूनानी दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ सुदी तृतीया 17:46 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , तिल कुंद चतुर्थी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*निविष्टं गोकुलं यत्र*
*श्वासं मुञ्चति निर्भयम्।*
*गाव: विराजयति तं*
*देशं पापं चास्यापकर्षति॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५१
*अर्थात् 👉*
_गौओं का समुदाय जहाँ बैठकर निर्भयतापूर्वक साँस लेता है, उस स्थान की शोभा बढ़ा देता है और वहाँ के सारे पापों को खींच लेता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 फरवरी 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
660 ई.पू. – जापान के पहले तानाशाह ई मू सिंहासन पर बैठे। इस प्रकार से विश्व की सबसे दीर्घकालीन राजशाही शासन व्यवस्था की स्थापना हुई।
1543 – इंग्लैंड और रोम के बीच फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ।
1613 – मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720 – स्वीडेन तथा प्रशिया/इरान का शांति समझौता हुआ।
1793 – ईरान/प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1794 – यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहलीबार आम जनता के लिए खोला गया।
1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा किया।
1814 – यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826 – लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई।
1856 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध पर कब्जा किया।
1889 – जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।
1916 – एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया।
1919 – फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1922 – चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1929 – लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
1933 – गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
1944 – जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया।
1953 – सोवियत यूनियन ने इजरायल के साथ राजनीतिक संबंध समाप्त कर लिये।
1955 – भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरु हुआ।
1959 – भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।
1963 – अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
1964 – ग्रीक और तुर्क के बीच जंग की शुरुआत हुई।
1964 – ताइवान ने फ़्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये।
1968 – दक्षिण वियतनाम में कम्यूनिस्ट सैनिकों ने तीन सौ नागरिकों की हत्या कर सामूहिक रूप से दफना दिया।
1974 – मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1975 – ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
1978 – चीन ने अरस्तू, शेक्सपियर और डिकेंस की रचनाओं पर लगा प्रतिबंध हटाया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया व ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमैनी का सत्ता पर कब्जा।
1986 – असंतुष्ट यहूदी अनातोली शरास्की को नौ साल बाद सोवियत जेल से रिहा।
1990 – दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत व महान नेता नेल्सन मंडेला को 27(28 साल का भी वर्णन मिलता है) साल लंबी कैद के बाद रिहाई मिली।
1992 – अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
1992 –जे.के.एल.एफ़. की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना असफल।
1997 – भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित।
1998 – आपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए।
1999 – चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा ।
1999 – अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन ‘इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल’ के अध्यक्ष नियुक्त।
2001 – एक डच कंप्यूटर प्रोग्रामर ने अन्ना कुरनिकोवा वायरस को लॉन्च किया, जिससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए।
2003 – डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे।
2003 – हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।
2005 – पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।
2007 – हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।
2008 – रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2008 – ईस्ट तिमोर के विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति जोस रामोस को गोली मारकर जख्मी किया।
2009 – असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2010 – भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2000 – 60वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।
2011 – मिस्र क्रांति के चलते राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने इस्तीफा दिया।
2013 – रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये।
2018 – सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।
2019 – माओवादियों की सेंट्रल कमेटी सदस्य एक करोड के इनामी नक्सली सुधाकर रेड्डी उर्फ सुधाकरण ने अपनी नक्सली पत्नी नीलीमा के साथ तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया।
2020 – दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत , 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं।
2020 – अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली बेचने के लिए मंज़ूरी दी।
2021 – पाकिस्तान सेना ने कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘बाबर’ का सफल परीक्षण किया।
2021 – विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया गया।
2022 – भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पर्यटन के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।
2023 – इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – पाकिस्तान में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 3 सैनिको की मौत हुई व 20 घायल हुए।
2023 – श्रीलंका में, भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से निर्मित जाफना सांस्कृतिक केन्द्र का उद्घाटन कर आम जनता को समर्पित किया।
2023 – प्रधानमंत्री ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।
*11 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1750 – तिलका माँझी – ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ के पहले शहीद।
1847 – तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ।
1901 – दामोदर स्वरुप सेठ – प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी तथा समाजवादी नेता।
1913 – सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी – उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार थे।
1917 – दुनिया में सबसे ज्यादा पढे जाने वाले लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन्म हुआ।
1917 – टी नागि रेड्डी – भारतीय क्रांतिकारी (मृत्यु- 1976)।
1929 – आर. वी. एस. पेरी शास्त्री – भारत के भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1931 – गोपी चंद नारंग – भारतीय सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और विद्वान हैं।
1950 – राव इन्द्रजीत सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ ।
1957 – टीना मुनीम – हिन्दी फ़िल्मों की एक भूतपूर्व अभिनेत्री (11 फरवरी, 1955 का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।
*11 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1942 – जमनालाल बजाज – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।
1945 – हरिकृष्ण ‘जौहर’ – हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक।
1968 – जनसंघ संस्थापक, लेखक, पत्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की हत्या मुगलसराय में की गई।
1977 – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद, भारतवर्ष के पाँचवे राष्ट्रपति।
1989 – पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
1993 – कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2015 – विष्णु विराट – हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार एवं प्रतिष्ठित विद्वान।
2018 – प्रबाती घोष – महिला फिल्म निर्माता थीं।
2020 – वरिष्ठ पत्रकार नंदू आर कुलकर्णी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2022 – अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और मशहूर निर्देशक रवि टंडन (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जीवनी लेखक व धर्मशास्त्री फिल्म थिएटर डोनाल्ड स्पोटो (81) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संकट प्रबंधक, जनसंपर्क व्यवसायी, लेखक और व्याख्याता हॉवर्ड बेंजामिन ब्रैगमैन (66) का निधन हुआ।
2023 – एनवाईपीडी ब्लू’ के बाल अभिनेता ऑस्टिन मैजर्स (27) का निधन हुआ।
2023 – पूर्वी जर्मनी के अंतिम कम्युनिस्ट नेता हंस मोड्रो (95) का निधन हुआ।
*11 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 बाबा श्री लाल दयाल जयन्ती ध्यानपुर (पं.)।
🔅 भगवान वासुपूज्य जी ज्ञानकल्याणक (माघ सुदी द्वितीया)।
🔅 क्रान्तिकारी तिलका माँझी जयन्ती।
🔅 पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस।
🔅 पूर्व राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद स्मृति दिवस।
🔅 सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) स्थापना दिवस (19वां)।
🔅 विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 विश्व यूनानी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।