हरियाणा

30 साल की नौकरी के बाद डीआरओ सेवानिवृत

भिवानी (ब्यूरो): एडीसी डॉ मुनीश नागपाल ने कहा कि सरकारी नौकरी में नियुक्ति के दिन ही अधिकारी और कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि निर्धारित होती है। अधिकारी को सरकारी सेवा के दौरान मिलने वाला लम्बा अनुभव अधीनस्थ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सांझे करना प्रेरणा स्रोत होता है।
एडीसी डॉ मुनीश नागपाल शुक्रवार को जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार की सेवानिवृति पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
बता दें कि जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार ने 10 मई 1996 को भिवानी से नायब तहसीलदार के पद पर अपनी नियुक्ति दी थी। वे 2012 में तहसीलदार बने। इसके बाद 2017 से जिला राजस्व अधिकारी के रूप में अपनी सरकारी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं। इन्होंने अपनी सरकारी सेवाएं प्रदेश के लगभग सभी जिलों में प्रदान की हैं। विदाई समारोह को नगराधीश अनिल कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, डीआरओ दादरी लिंक ऑफिसर भिवानी राजकुमार नायब तहसीलदार तोशाम संजय पराशर , नायब तहसीलदार भिवानी अंकित कुमार,पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान विकास राठी ने भी संबोधित किया। जबकि मंच संचालन दिलीप नायब सदर कानूनगो ने किया।
इस मौके पर डीआरओ सुरेश कुमार की पत्नी, दोनों पुत्र, रिटायर्ड सदर कानूनगो सतबीर, तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा, रिटायर्ड एन.एस.के सतबीर, रीडर मामन, कानूनगो सुमेर , मंगल राठी कानूनगो, सुरेंद्र तंवर, योगेन्द्र कानूनगो, संदीप क्लर्क, प्रवीन, जतिन मेहता, धर्मेंद्र, जयचंद, प्रदीप पटवारी, अमित गौतम,मनजीत सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी गण और कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो संख्या 30 बीडब्ल्यूएन 6
डीआरओ सुरेश कुमार को सम्मानित करते हुए उपायुक्त।

Related Articles

Back to top button