पेड़ और जल बचेगा तो हमारा जीवन बचेगा: कमल प्रधान

भिवानी, (ब्यूरो): आज हो प्रकृति में परिवर्तन होता जा रहा है। दिन प्रतिदिन गर्मी भीष्ण रूप धाराण करती जा रही है। यह सब हमारे द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही छेडख़ानी का परिणाम है। जिसके कारण वायू प्रदुषण बढ़ता जा रहा है, जल का स्तर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। अगर समय रहते हुए इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक दिन पृथ्वी से जीवन ही खत्म हो जाएगा। यह बात ढाणा लाढनपुर में पौधा रोपण अभियान चलाते हुए युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने उपस्थितजनों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जल का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। ये दोनों चीजें बचेंगी तो ही जीवन बचेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ रहेंगे तो स्वास्थ्य स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जल व्यर्थ में नहीं बहाना चाहिए हम सबको मिलकर एक मुहिम चलानी चाहिए। इस अवसर पर मुकेश शर्मा ढाणी माहु, राजकुमार सांगा, आलोक कुमार एडवोकेट, संतरा देवी, इंद्र सिंह सोनी, राकेश कुमार चिल्लर उपस्थित रहे।