पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 26 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 26 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 26 मई 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 मई 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 12:14 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 08:24 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* शकुन – 12:14 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* शोभन – 07:01 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 29:06
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 13:41 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 07:08 से 08:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी 12:14 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , पितृकार्य श्राद्ध की सोमवती अमावस्या (दोपहर 12:14 के बाद) , वट सावित्री व्रत (बड़ पूजा अमावस पक्ष स्थान भेद से) , फलहारिणी कालिका पूजन (पंचांगभेद से आज भी) , महापंचक जारी , जैन चौदस , मासिक कार्तिगाई दीपम् (प्रतिमाह कृत्तिका नक्षत्र को) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली , श्री शनि जयन्ती (सांय व्यापिनी) , श्री शान्तिनाथ जी जन्म – तप – मोक्ष कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी) , शान्ति धारा दिवस (जैन) , क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती , श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी जन्म दिवस व पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ बदी अमावस्या 08:34 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान की देवकार्ये भावुका ज्येष्ठ अमावस्या , महापंचक समाप्त 26:51 पर।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*ये नास्तिका निष्क्रियाश्च*
*गुरुशास्त्राभिलङ्घिनः।*
*अधर्मज्ञा दुराचारा-*
*स्ते भवन्ति गतायुषः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_जो नास्तिक, क्रियाहीन , गुरु और शास्त्र की आज्ञा का उल्लंघन करने वाले , धर्म को न जानने वाले और दुराचारी हैं , उन मनुष्यों की आयु क्षीण हो जाती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 मई 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर या कार्यक्रम में जाने की भी योजना भी बन सकती है। व्यस्त होने पर भी समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है। जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। चोरी पकडे जाने का पूरा खतरा है। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। शुभचिंतक से बातें होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
1703 – पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ।
1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
1805 – नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।
1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई।
1828 – माना जाता है कि जंगली बच्चा कास्पर हॉसर नूरमबर्ग, जर्मनी में खोजा गया।
1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया।
1896 – पहली अमेरिकी अंतः मेनहट्टन बीच पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया।
1908 – लंदन में फ्रेंको-ब्रिटिश प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ।
1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था।
1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।
1980 – दक्षिण कोरिया के सैन्य सरकारी बलों और समर्थक लोकतंत्र के प्रदर्शनकारियों ने 2,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला गया।
1983 – 7.7 रिएक्टर स्केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।
1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की।
1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
2006 – विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
2007 – भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
2008 – मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा।
2008 – नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया।
2008 – कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म ‘द क्लास एंतरे लेसमुर्स’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ‘पाल्मे डी केयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।
2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2019 – स्विट्जरलैंड ने साझा की स्विस बैंकों के भारतीय ग्राहकों की बैंकिंग जानकारी, 11 भारतीयों को नोटिस।
2019 – अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जो व्यक्ति के पसीने, लार, खून या मूत्र से तनाव का कारण बनने वाले विभिन्न हार्मोन की जांच करने में सक्षम है।
2020 – भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 रोगियों पर हाइड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन के क्लीनिकल ट्रॉयल अस्थायी रूप से स्थगित किये।
2021 – माली के अंतिम राष्ट्रपति ने हिरासत में रहते हुए इस्तीफा दिया और प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में 31,500 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएसबी, हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के अवसर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
2022 – विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वे उपराज्यपाल के रूप शपथ ली।
2023 – कैमरून में बस के ट्रक से टकराने से कम से कम 19 यात्रियों की मौत हुई व की घायल हुए।
2023 – अंतर्राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान बैठक में भारत का राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम जारी किया गया।
2024 – मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की सेवा में 30 जून, 2024 तक एक महीने के विस्तार को मंजूरी दी।
*26 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1906 – रामकिंकर बैज – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।
1912 – छगनराज चौपासनी वाला – प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1932 – बेनू सेन – कोलकाता , एक भारतीय फोटोग्राफर थे।
1937 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
1940 – सरताज सिंह – ‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के नेता।
1942 – परम पूज्य श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामी जी एक धार्मिक व्यक्ति।
1945 – विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1946 – अरुणा रॉय – भारत बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
1983 – सुशील कुमार पहलवान – ‘बीजिंग ओलिंपिक’ खेलों में भारत के लिए ‘कांस्य पदक’ विजेता।
*26 मई को हुए निधन👉*
1934 – चम्पक रमन पिल्लई – भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।
1986 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
2017 – के. पी. एस. गिल – पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
2020 – हांगकांग की “ईस्ट नेट” रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई को स्थानीय समय में, हांगकांग और मकाऊ के एक प्रसिद्ध देशभक्त उद्यमी होंगशेन हो (98) का निधन हुआ।
2021 – बहुमुखी प्रतिभा की धनी जानी-मानी चित्रकार, लेखक और कला समीक्षक अलका रघुवंशी का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गीतकार और संगीतकार जैक ली (71) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ऑर्गन वादक रूबेन विल्सन (88) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी कनाडा के फुटबॉल खिलाड़ी चिप केल (75) का निधन हुआ।
*26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री शनि जयन्ती (सांय व्यापिनी)।
🔅 श्री शान्तिनाथ जी जन्म – तप – मोक्ष कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी)।
🔅 शान्ति धारा दिवस (जैन)।
🔅 क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती।
🔅 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती।
🔅 श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी जन्म दिवस।
🔅 पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*