राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पटवारी व कानूनगो लेंगे भाग: विकास राठी
भिवानी, (ब्यूरो): केन्द्रीय ट्रेड यूनियन, सरकारी कर्मचारी परिसंघ, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा भी शामिल होगी । पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य उपाध्यक्ष विकास राठी ने बताया सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों का वेतन लागू किया जाए। पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अलग से आठवां वेतन आयोग का गठन हो, पांच हजार रुपये अंतरिम राहत, पदानुसार पदोन्नति ए.सी.पी 5 -10-15 वर्ष की जाए , वर्कलोड के हिसाब से नए पद सृजित किए जाए जैसी अनेकों जायज मांगे हैं। नवनियुक्त पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस काउन्ट नोटिफिकेशन व घोषणा अनुसार पूरी सैलरी दी जाए!बीस मई को राष्ट्रीय स्तर पर की जाने वाली हड़ताल को देश में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर टाल दिया गया था। संगठन राज्य प्रधान जयवीर चहल ने कहा मांगों के प्रति सरकार की वायदाखिलाफी से कर्मचारी वर्ग में रोष है । 2019 -2023 ब्लॉक वर्ष की एलटीसी बजट जल्द जारी की जाए , कानूनगो के 89 नए पद जो पाइपलाइन में उन्हें सृजित कर लागू किए जाएं व नयी सर्कल बंदी की सूची जारी की जाए उनको अमल में लाने के लिए पत्र जारी किया जाए ,विभागीय परीक्षा पास नायब तहसीलदार, कानूनगो को जल्द पदोन्नति दी जाए ताकि जनता का कार्य समयबद्ध हो सके, गिरदावरी सहायकों के पैसे जारी की जाए इन्हीं मांगों को लेकर पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा भी अपनी वाजिब मांगों को लेकर नो जुलाई को होने बाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगी।




