राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 25 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 25 मई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 25  मई 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 15:54 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 11:13 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* गर – 05:40 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सौभाग्य – 11:05 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 28:15
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 17:27 से 19:10
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 15:54 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , नवतपा प्रारम्भ , मासिक शिवरात्रि व्रत , महापंचक जारी , फलहारिणी कालिका पूजन (बंगाल , कल का भी वर्णन) , पंच गौड़ों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम (कल का भी वर्णन) , सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 09:31 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 11:13 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:52 से 26:02 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:13 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस , श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस , विश्व थायराइड दिवस , अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस , Geek Pride Day (स्वीडन) व गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी 12:14 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , पितृकार्य श्राद्ध की सोमवती अमावस्या (कुछ पंचांग में कल मंगलवार को भी) , शनि जयन्ती (सांय व्यापिनी)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सर्वलक्षणहीनोऽपि*
*समुदाचारवान्  नरः ।*
*श्रद्दधानोऽनसूयश्च*
*शतं वर्षाणि जीवति॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_सब प्रकार के शुभ लक्षणों से हीन होने पर भी जो मनुष्य सदाचारी, श्रद्धालु और दोषदृष्टि से रहित होता है, वह सौ वर्षों तक जीवित रहता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 मई 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा। स्वयं को समय दे पाओगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। धार्मिक आयोजन होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
1720 – शिप “ले ग्रैंड सेंट एंटोनी” मार्सिले पंहुचा, और यूरोप में प्लेग से लगभग 100,000 मारे गए।
1827 – रोमानियाई आविष्कारक पेट्राचे पोएन्नू को एक फॉर्च्यून पेन के आविष्कार के लिए एक फ्रांसीसी पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो कि बदली स्याही कारतूस के साथ होता है।
1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा तट के पास डूबा।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 – अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।
1970 – बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई।
1985 – बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991 – इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998 – परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2006 – नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी के द्वारा भेजा गया फिनिक्श रोवर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा।
2008 – कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
2008 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
2008 – दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया।
2008 – हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया।
2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
2011 – अमेरिका के मशहूर ओपरा विफ्रे शो 25 साल बाद बंद किया गया। इस हिट अमेरिकी शो की एंकर ओपरा विफ्रे थी।
2013 – जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।
2019 – भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर (57) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति रक्षा मिशन का कमांडर बनाया गया ।
2020 – WHO और IOC ने COVID-19 महामारी के बीच खेल के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हस्ताक्षर किए।
2021 – चक्रवात यास शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ। प. बंगाल – ओडिशा में तेज हवाएं, 10 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर , ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट जारी किया।
2021 – राजस्थान के रेगिस्तान में 1 लाख स्कॉयर मीटर एरिया में फैली विशाल सर्पिल भू आकृति का पता चला।
2021 – अफगानिस्तान हिंसा को लेकर प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में तोड़फोड़ की।
2022 – उत्‍तर कोरिया ने समुद्र में तीन बैलेस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र छोड़े।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 40वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – आईएएनएस विक्रांत पर मिग-29K की रात में पहली सफल ऐतिहासिक लैंडिंग हुई।
2023 – गुजरात के कच्छ जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली यात्रा का झंडी  दिखाकर शुभारंभ किया।
2023 – जी-20 के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप (DRRWG) की दूसरी बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई।
2023 – पनामा-कोलंबिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, केंटकी, अर्कांसस व अलबामा में आए भयंकर तूफानों के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हुई।
2024 – छत्तीसगढ़ की बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से दस लोगों की मौत की खबर आई , कई मलबे में दबे होने की आशंका।

*25 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1803 – राल्फ वाल्डो इमर्सन प्रसिद्ध निबंधकार, वक्ता व कवि तथा अमरीकी नवजागरण के प्रवर्तक।
1831 – दाग़ देहलवी – प्रसिद्ध उर्दू शायर।
1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद।
1933 – बासदियो पांडेय – त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1936 – रुसी फ्रामरोज सुरती एक भारतीय क्रिकेटर थे।

*25 मई को हुए निधन👉*

1924 – जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सर आशुतोष मुखर्जी का निधन।
1974 – कृष्ण चंद्र गजपति केसीआईई ( महाराजा सर कृष्ण चंद्र गजपति नारायण देब)  एक प्रमुख व्यक्तित्व , एक स्वतंत्र संयुक्त ओडिशा राज्य के वास्तुकार थे।
1978 – बीरेन मित्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे , वे उडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे।
1998 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
2005- सुनील दत्त – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता।
2011 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।
2011 – महमूद धौलपुरी – हिंदुस्तानी संगीत के एक भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें हारमोनियम के एक प्रमुख प्रतिपादक के रूप में जाना जाता है,
2012 – भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।
2013 – महेंद्र कर्मा – छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित एक भारतीय आदिवासी राजनेता थे ।
2020 – हॉकी के महान खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब के मोहाली में निधन।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच डेनी स्टोल्ज़ (89) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध अमेरिकी पेंटर फ्रैंक हैंडलेन (106) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पूर्व पेशेवर फुटबॉल कॉर्नरबैक रिचर्ड केविन शर्मन (95) का निधन हुआ।

*25 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री रास बिहारी बोस जयन्ती।
🔅 श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस।
🔅 श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस।
🔅 विश्व थायराइड दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस।
🔅 Geek Pride Day (स्वीडन)।
🔅 गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button