राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 07 फरवरी 2024

इतिहास की 07 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 07 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 फरवरी 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 14:04 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढा़ – 28:38 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* तैतिल – 14:04 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वज्र – 26:52 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 29:52
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:35 से 13:57
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 14:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , प्रदोष व्रत , बुध श्रवण नक्षत्र में 27:29 पर , गगनगिरी महाराज की पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी), श्वासानंद महाराज उत्सव – मेहकर (बुलढाणा) , मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी ) , श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती व श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 11:19 तक पश्चात् चतुर्दशी 30:19 तक , मास शिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तस्य पुत्रा भवन्त्येते*
*पादपा    नात्र    संशयः ।*
*परलोकगतः    स्वर्गं*
*लोकांश्चाप्नोति सोऽव्ययान्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_जो वृक्ष लगाता है, उसके लिये ये वृक्ष पुत्ररूप होते हैं, इसमें संशय नहीं है। उन्हीं के कारण परलोक में जाने पर उसे स्वर्ग तथा अक्षय लोक प्राप्त होते हैं ॥_
🌹

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 07 फरवरी 2024*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप धर्म-कर्म के प्रति कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे घरेलू अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य इस वजह से लंबित हो सकते है। दिन के आरंभ में परिजनों से बहस होगी जिसका अशान्ति के अलावा कोई निष्कर्ष नही निकलेगा इससे बचें। कार्य क्षेत्र पर भी अन्य दिन की अपेक्षा कार्य विलंब से चलेंगे मंदी भी रहेगी। आर्थिक स्थिति आज धन की आमद कम एवं खर्च अधिक होने से दयनीय रहेगी। आज आपके द्वारा कोई परोपकार भी होगा जसका लाभ सम्मान के रूप में लंबे समय तक मिलेगा। महिलाये आज धैर्य रहने पर भी मन का गुबार छुपा नही सकेंगे महात्त्वकांक्षाये अधिक रहने के कारण दुखी होंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी शारीरिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा शरीर मे कुछ ना कुछ व्याधि लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय के लिए दिन सामान्य ही रहेगा कार्यो के प्रति लचीला व्यवहार आशाजनक लाभ से वंचित रखेगा। संध्या के आस-पास धन लाभ तो होगा परन्तु उधारी के व्यवहार भी अधिक रहने से बचत नही कर सकेंगे। आज धार्मिक अथवा अन्य सामाजिक कार्यो पर भी खर्च करना पड़ेगा। मित्र अथवा निकट संबंधियों से अशुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक कमी के कारण भविष्य की चिंता सताएगी। महिलाये पारिवारिक वातावरण में शांति बनाने का प्रयास करेंगी परन्तु स्वयं की मनोदशा ठीक ना होने से असफल रहेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको पारिवारिक अथवा व्यावहारिक दबाव के चलते कोई नापसंद कार्य करना पड़ेगा परन्तु इससे बाद में संतुष्टि ही होगी। नौकरी वाले लोग कार्य कार्य भर बढ़ने से परेशानी अनुभव करेंगे अतिरिक्त आय बनाने का प्रयास आज निष्फल जाएगा। व्यवसायी वर्ग आज धैर्य का परिचय देंगे धन कमाने की लालसा तो रहेगी परन्तु इसके लिये ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। धन लाभ कुछ इंतजार के बाद काम चलाऊ हो ही जायेगा। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा घर के बुजुर्गो से वाद-विवाद होगा फिर भी आत्मीयता बनी रहेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा आप काम की आपाधापी में शरीर की अवहेलना करेंगे लेकिन परिणाम अनुकूल मिलने से सभी परेशानियां भुला देंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यो के लिये आज दिन उपयुक्त है इसके बाद विघ्न आने लगेंगे। कार्य व्यवसाय में भी बड़ो का सहयोग मिलने से आसानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा पारिवारिक माहौल में धैर्य की कमी के कारण थोड़ी तना-तनी हो सकती है फिर भी स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे परन्तु सफल नही ही सकेंगे। संध्या का समय ज्यादा थकान भरा फिर भी दिन की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपने कार्यो के साथ ही किसी परिचित के कार्य से भी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग अपना भार आपके ऊपर डालेंगे इस वजह से दिनचार्य में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर आज पुराने सामान अथवा पुराने अनुबंध से धन लाभ होगा। नए कार्य का आरंभ आज सोच विचार कर ही करें। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी लेकिन किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा। महिलाये आज घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी हल्की थकान एवं कमजोरी की समस्या से परेशान होंगी। गृहस्थ सुख अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा भाई बंधुओ से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे लेकिन आस पड़ोसियों से आज ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये दुखदायी हो सके है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से परेशानी वाला रहेगा स्वयं गलती करेंगे और डरेंगे भी। सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी गुप्त कारण से खुल कर व्यवहार नही कर सकेंगे। धन लाभ आवश्यकता के समय हो जाएगा परन्तु ले देकर ही। कारोबारियों के लिए आज दिन शुभ है व्यवसाय में उन्नति के साथ ही लंबे समय के लिए अनुबंध मिलेंगे। महिलाये की मनोदशा रहस्यमय रहेगी मन के विचार प्रकट नही करेंगी अंदर ही अंदर गुप्त युक्तियां लगाएंगी। बाहर के लोग आपको बुद्धिमान मानेंगे परन्तु घर के सदस्य इसके विपरीत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी शारीरिक शिथिलता अनुभव होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप कार्यो के प्रति आरम्भ में गंभीर नही रहेंगे लेकिन घरवालो अथवा अन्य स्नेहीजन के ताने सुनकर जबरन कार्य करेंगे फिर भी जिस कार्य को करेंगे उसे अन्य लोगो की अपेक्षा कम समय मे एवं ज्यादा सफाई से करेंगे। व्यवसाय में अचानक उछाल आने से धन लाभ आज बिना मेहनत किये बैठे बिठाये ही हो जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिये आमंत्रित किया जा सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ होने की सम्भवना है। आज विदेश संबंधित कोई भी कार्य हानि करा सकता है सोच समझकर ही करें। घर के सदस्य आपको भावुक कर खर्च कराएंगे। शरीर कुछ समय के लिए निशक्त बनेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी। आज आपका मन जल्द से किसी कार्य को करने का नही करेगा एवं जिस कार्य को करेंगे उसे करते हुए भी किसी से कलह होगी। आज आपकी मानसिकता निम्न स्तर की रहेगी अन्य लोग आपकी किसी बुरी लत से परेशान रहेंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही रह सकेंगी लेकिन घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। आर्थिक लाभ आज जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से भी नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलने से उत्साहित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपने मनकी करेंगे सहकर्मीयो के नाराज होने से कुछ समय के लिये अव्यवस्था रहेगी लेकिन जल्द ही सुधर भी जाएगी। आज किसी भी कार्य मे निवेश दुगना होकर ही मिलेगा। व्यवसायियों के लिए शेयर आदि में आज निवेश ना कर अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर निवेश ज्यादा लाभ दिलाएगा। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता प्रदान करेगा। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे उपहार-सम्मान लाभ मिलेगा लेकिन आज सभी सुविधाए होने पर भी इनका पूर्ण उपभोग नही कर सकेंगे। मध्यान पश्चात सेहत का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अधिकांश समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे जिस कार्य को करने के लिये लोग परामर्श देंगे आप उसका उल्टा ही करेंगे जिससे आज भी हानि की संभावना अधिक रहेगी। आज पुराने नुकसान से सीख लेने का प्रयास भी करेंगे परन्तु निर्णय लेने के अंतिम समय फिर गलती को दोहराएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरो की गतिविधि संदिग्ध रह सकती है नजर रखें। धन लाभ के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। आज लोग सहायता भी अहसान जता कर करेंगे। खान-पान में संयम बरते पेट संबंधित व्याधि हो सकती है। महिलाये आज कोई त्रुटि हो जाने से शांत ही रहेंगी। घर के बुजुर्ग आपके हठी स्वभाव से परेशान होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अन्य लोगो की गलती का लाभ आपको मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी स्वयं की अलग पहचान बनाएंगे। स्वभाव में नरमी एवं व्यवहारिकता रहने से नए लाभ के संबंध आसानी से बना सकेंगे। आज आपका मन थोड़ा चंचल भी रहेगा विपरीत लिंगियों के प्रति काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। कार्य व्यवसाय से आज धन लाभ आकस्मिक ही होगा लेकिन आज खर्च सोच समझ कर ही करेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। महिलाओ के सहयोग से भाग्योन्नति मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजना बना रहे है तो आज दिन शुभ है। स्वास्थ्य बीच मे थोड़ा शिथिल हो सकता है ध्यान दें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको व्यावसायिक कार्यो के साथ ही कानूनी मामलों में भी विजय दिलाएगा। आज आप किसी पुराने विवाद से निष्कलंक होकर निकलेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से मेल जोल बढेगा आपकी छवि भी सार्वजनिक क्षेत्र पर धनवानों जैसी बनेगी भले अंदर से कुछ और ही रहे। व्यवसायी वर्ग दिन के आरंभ में निर्णय लेने से डरेंगे लेकिन एक बार लाभ होने के बाद खुलकर व्यवहार करेंगे। अकस्मात कार्य आने से मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा इसपर खर्च भी होगा। आज आप अपने बजट में रहकर ही कार्य करेंगे जिससे आर्थिक विषमताओं का सामना नही करना पडेगा। घर के बुजुर्गो की सेहत को लेकर चिंता होगी। महिला एवं संतान का पूर्ण सुख रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1788 – सिडनी का नाम और न्यू साउथ वेल्स के ब्रिटिश कॉलोनी द्वारा नामित किया गया था।
1792 – आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1795 – संयुक्त राज्य संविधान में ग्यारहवें संशोधन पारित किया गया।
1800 – फ़्रांस में एक जनमत संग्रह नेपोलियन को पर्याप्त बहुमत से प्रथम कौंसुल के रूप में पुष्टि की।
1831 – यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान को स्वीकार किया।
1856 – तस्मानिया की संसद ने दुनिया में पहली बार गोपनीय मतपत्र की व्यवस्था की।
1856 – नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1904 – अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 – चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940 – ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 – यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1943 – अमेरिका में जूतों की राशनिंग प्रणाली लागू की गई।
1944 – जर्मनी ने इटली के एंजियों इलाके में जवाबी हमले किये।
1945 – ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 – अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 – अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
1962 – जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1965 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1974 – केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली।
1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 – जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 – यूरोपीय देशों ने नीदरलैंड्स में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद ही यूरो मुद्रा का जन्म हुआ।
1992 – स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 – सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 – जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 – भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2001 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2003 – फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008 – केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।
2019 – भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर चौथाई प्रतिशत घटाकर 6 दशमलव दो-पांच प्रतिशत की और रिवर्स रेपो दर को छह प्रतिशत किया।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस नक्‍सली ढेर।
2020 – पाकिस्तान में संसद ने बच्चों के साथ यौन अपराध कर उनकी हत्या करने के दोषियों को खुले में फांसी दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया।
2021 – उत्तराखंड के चमोली ज़िले में ग्लेश्यिर टूटने से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आयी। अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं जबकि करीब 125 लोग लापता हुए।
2021 – बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान  ढाका में शुरू हुआ।
2022 – कनाडा की राजधानी ओटावा के महापौर ने आपातकाल लागू किया।
2022 – भारत – डॉ. मनसुख मांडविया ने गहन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0 की शुरुआत की।
2023 – तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भूकंप प्रभावित 10 प्रांतों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की।
2023 – भूटान के संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।
2023 – पीपीएसी ने ऊर्जा क्षेत्र में डेटा और अनुसंधान में सहयोग को मजबूत करने के लिए आईईए के साथ आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए।

*7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1862 – ब्रिटेन के साहित्यकार और अध्ययनकर्ता एडवर्ड ब्राउन का जन्म हुआ।
1865 – कोंडा वेंकटप्पय्या – आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।
1898 – रमाबाई आम्बेडकर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक।
1934 – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1938 – एस. रामचंद्रन पिल्लै – मार्क्सवादी नेता।
1980 – प्राची शाह – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1992 – शफ़क़ नाज़ – एक भारतीय अभिनेत्री।
1993 – किदम्बी श्रीकान्त – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।
1997 – अर्जुन लाल जाट – भारतीय नौकायन खिलाड़ी ।

*7 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1942 – शचीन्द्रनाथ सान्याल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1992 – राधारमण मित्र – बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1993 – ललई सिंह यादव – सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
2005 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
2010 – डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक।
2014 – सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी – उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
2020 – प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकार और फिल्म इतिहासकार राजू भारतान का निधन।
2021 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी रहे अख्तर अली (81) का कोलकाता में निधन हुआ।
2022 – भारतीय हथौड़ा और डिस्कस थ्रोअर , फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के सैनिक रहे प्रवीण कुमार सोबती (महाभारत के भीम , 74) का निधन हुआ।
2022 – हरियाणा की मशहूर रागनी गायिका सरिता चौधरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हुआ।
2023 –  प्रख्यात ज्योतिषविद् नक्षत्रगतान्वेषी डा. शंकर चरण त्रिपाठी (65) का निधन हुआ।
2023 –  चेक फुटबॉल फॉरवर्ड और मैनेजर फ्रांटिसेक सिप्रो (75) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन फ़ुटबॉल फ़ुल-बैक फ़्रेडेल लुत्ज़ (84) का निधन हुआ।
2023 – मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मौत।

*7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गगनगिरी महाराज की पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी)‌।
🔅 श्वासानंद महाराज उत्सव – मेहकर (बुलढाणा)।
🔅 मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी )।
🔅 श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती।
🔅 श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button