हरियाणा

हरियाणा में कल से 3 दिन तक बारिश के आसार, इन जिलों में बरसेंगे बादल

हिसार: हरियाणा में कल से 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 21 मई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

शनिवार को भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है। 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में बारिश होने की संभावना है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button