पटोदी सरकारी स्कूल की बोर्डों परीक्षा का परिणाम रहा शानदार

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पटोदी स्कूल की रितु ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर गांव, स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया। स्कूल प्राचार्य सुनील जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं होती। एक छोटा सा प्रयास भी कमयाबी की तरफ लेकर जाता है। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष भी गत वर्ष की भांति विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय में 8 बच्चे मेरिट में आए हैं। प्रथम स्थान पर रितु ने 469 अंक, द्वितीय स्थान पर सीमा ने 452 अंक व तृतीय स्थान पर प्रियंका ने 448 अंक प्राप्त किए। बोर्ड की 12वीं परीक्षा में प्रथम आठ स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी। भूगोल विषय में 6 बच्चों ने 95 से ज्यादा व 3 ने 99 अंक प्राप्त किए। भूगोल विषय के प्राध्यापक सुरेश सांगवान की कड़ी मेहनत का परिणाम है। राजनीति शास्त्र में 5 बच्चों ने 95 से ज्यादा तथा इतिहास में एक विद्यार्थी ने 95 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य ने दोनों ग्राम पंचायत से समाज सेवी सचिन श्योराण, पूर्व सरपंच रोहताश व समस्त स्टाफ सुरेश सांगवान, रविन्द्र, रामपाल, पवन कुमार डीपीई, सुरेश, दलबीर, रीतु, किरण, आनंद विद्या, अनिल, शुभम, राजेन्द्र, अनिल जेबीटी, रामअवतार व संजय कम्प्यूटर का आभार जताया।
फोटो संख्या: 16बीडब्ल्यूएन 7
छात्रा को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ सदस्य।