राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 16 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16  मई 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 29:16 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 16:08 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* बव – 16:44 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सिद्ध – 07:13 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:30
*🌄सूर्यास्त-* 19:05
*🌙चन्द्रोदय-* 22:38
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ बदी चतुर्थी 29:16 तक पश्चात् पंचमी शुरु , एकदन्त संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , शुक्र रेवती नक्षत्र में , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:08 तक ,  दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, 1971 युद्ध के जांबाज हीरो लेफ्टिनेंट कर्नल श्री धर्मवीर सिंह स्मृति दिवस , जवान श्री सन्दीप शहादत दिवस , श्री चर्चिल अलेमाओ जन्म दिवस , सिक्किम स्थापना दिवस (50वां) , विश्व कृषि-पर्यटन दिवस , शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , राष्ट्रीय डेंगू दिवस व अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (यूनेस्को)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी पंचमी पूर्णरात्रि।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*हीनांगानतिरिक्तांगान्*
*विद्याहीनान् विगर्हितान्।*
*रूपद्रविणहीनांश्च*
*सत्त्वहीनांश्च  नाक्षिपेत् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_हीनांग ( अंधे – काने आदि ), अधिकांग ( छांगुर आदि ), विद्याहीन, निन्दित, कुरूप, निर्धन और निर्बल  मनुष्यों पर आक्षेप करना उचित नहीं है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 मई 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें । सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है।  मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा ।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे । विपरीत लिंगियो से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढेगी । मान सम्मान मिलेगा व सामाजिक दायरा भी बढे़गा । घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर  सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी । आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है । कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे । रोजगार के योग है । फिजूल खर्च बढ़ेंगे।  यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई।
1747 – प्रिंस विलियम V ने नीदरलैंड के एडमिरल-जनरल के रूप में शपथ ली।
1770 – मैरी एंटोनेट ने लुई-अगस्टे (जो बाद में फ्रांस के राजा लुई XVI का हो गया) से शादी की।
1795 – हेजेज संधि: बाताफ्स गणराज्य फ्रेंच फ्रांसीसी राज्य बन गया।
1812 – रूसी फील्ड मार्शल मिखाइल कुतुज़ोव, बुखारेस्ट की संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके परिणामस्वरूप रूस-तुर्की युद्ध (1806-12) समाप्त हुआ और बेस्सारबिया को इंपीरियल रूस से जोड़ा गया।
1817 – मिसिसिपी नदी पर स्टीमबोट सेवा की शुरूआत हुई।
1862 – जीन जोसेफ एटिनी लेनोयर पहला ऑटोमोबाइल तैयार किया।
1869 – सिनसिनाटी रेड्स ने अपना पहला बेसबॉल गेम 41-7 से जीता।
1872 – मेट्रोपॉलिटन गैस कंपनी का लैंप पहली बार जलाया गया।
1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।
1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शरू हो गया।
1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में दुनिया की पहली बिजली से चलने वाली ट्राम सेवा की शुरूआत।
1920 – एक जनमत संग्रह स्विट्जरलैंड के लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1929 – दुनिया भर में आॅस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में सिर्फ 270 लोगों की मौजूदगी में हुई।
1948 – चेम वीज़ामेन इजरायल के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुने गए।
1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरूआत की गयी।
1975 – सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना।
1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिका कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।
1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने।
1997 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नेग्रो पुरुष और उनके परिवारों में अनुपचारित सिफलिस के टस्केजी अध्ययन के जीवित पीड़ितों के लिए एक औपचारिक माफी जारी की।
1999 – दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।
2004 – रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।
2006 – हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।
2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।
2010 – अजलन शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न हो सकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
2011 अंतरिक्ष शटल एंडेवर ने अंतरिक्ष से एक अंतिम आयोग आईसीटी की शुरूआत हुई।
2013 – वैज्ञानिकों ने मानव स्टेम सेल का क्लोन बनाने में सफलता हासिल की।
2014 – 16 वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
2014 – नैरौबी में एक धमाका हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।
2019 – सुरक्षाबलों ने जम्‍मू और कश्‍मीर के पुलवामा एनकांउटर में जैश – ए – मोहम्‍मद के टॉप कमांडर खालिद समेत तीन आतंकियों को मार गिराया।
2020 – वंदेभारत मिशन के दूसरे चरण में दुबई से 177 यात्रियों को लेकर विशेष विमान कोच्चि पहुंचा।
2020 – अमेरिकी नौसेना ने एक हाई – एनर्जी लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया , जो विमान को हवा में ही नष्ट कर सकता है।
2021 – अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते से कर्नाटक में तेज बारिश , अब तक 6 लोगों की मौत व कुल 73 गांव इस तूफान से प्रभावित हुए।
2021 – इजरायल ने हमास नेता का उड़ाया घर, 33 फलस्तीनी और मरे।
2021 – म्यामां में जातीय संघर्ष में विद्रोही करेन गुरिल्ला छापामारों ने एक सप्ताह के भीतर 250 से ज्यादा सैनिकों की हत्या कर दी।
2021 – शान्ति वार्ता के आह्वान के बीच अफगान संघर्ष विराम समाप्त हुआ।
2021 – पाकिस्तान में भिड़े दो कबायली समूह , नौ की मौत हुई।
2022 – पाकिस्तान के कराची में एक ब्लास्ट हुआ जिसमें एक महिला की मौत हुई व 8 लोग घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर लुम्बिनी में बुद्ध जयंती समारोह में सम्मिलित हुए व उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
2022 – राजस्थान में रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया।
2022 – फ्रांस की राजनेता एलिजाबेथ बोर्न को फ्रांस का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया , एलिजाबेथ फ्रांस में यह पद संभालने वाली दूसरी महिला बनी।
2023 – पश्चिम बंगाल के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 9 लोगों की मौत हुई व 6 घायल हुए।
2023 – उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसे से 9 लोगों की मौत व 2 घायल हुए।
2023 – केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल का शुभारंभ किया।
2023 – डॉ मनोज सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 – भारतीय वायुसेना की राष्ट्रीय रसद प्रबंधन संगोष्ठी, लॉजिसेम-23 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
2024 – ह्यूस्टन में बड़े तूफान ने लगभग दस लाख उपभोक्ताओं की बिजली काटी व सात लोगों की मौत हुई।
2024 – वैज्ञानिकों ने नील नदी की एक बहुत पहले से लुप्त शाखा की खोज की घोषणा की , जो अब सूख चुकी है, इसका नाम अहरामत (पिरामिड) रखा गया।
2024 – पश्चिम बंगाल के मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।

*16 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1805 – सर अलेक्ज़ेंडर बर्न्स, वर्तमान पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।
1857 – आर.एन. माधोलकर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
1902 – महाराष्ट्र राज्य से करमशी जेठाभाई सोमैया को भारत सरकार द्वारा समाज सेवा क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
1933 – गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार।
1948 – मंगलेश डबराल –  समकालीन हिन्दी कवियों में सबसे चर्चित नाम।
1949 – चर्चिल अलेमाओ – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1957 – ए नारायण स्वामी – भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।
1987 – सोनल चौहान भारतीय हिन्दी अभिनेत्री और गायिका हैं।

*16 मई को हुए निधन👉*

1945 – गोपाल चंद्र प्रहराज – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।
2014 –  रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे का निधन हुआ।
2019 – पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन।
2019 – जम्‍मू कश्‍मीर में श्रीनगर (पुलवामा) में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए रोहतक जिले के गांव बहलबा के जवान संदीप।
2020 – ईरान के ओपेक गवर्नर होसैन कज़म्पोर अर्देबिली का निधन।
2021 – प्रतिष्ठित गणितज्ञ प्रो. एम एस नरसिम्हन (88) का निधन हुआ।
2021 – सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रेफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का (66) कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हुआ।
2022 – भिवानी के बडेसरा गांव में जन्मे 1971 युद्ध के जांबाज हीरो लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह का निधन हुआ।उन्होंने 23वीं पंजाब बटालियन का नेतृत्व भी किया।
2023 – उवे किट्ज़िंगर, जर्मन-ब्रिटिश राजनीतिक वैज्ञानिक, शिक्षक और प्रशासक (95) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी मीर्लीने हैग (89) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली फ़ुटबॉल टीम मैनेजर नेल्सन रोज़ा मार्टिंस (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता डबनेय कोलमैन (92) का निधन हुआ।

*16 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅1971 युद्ध के जांबाज हीरो लेफ्टिनेंट कर्नल श्री धर्मवीर सिंह स्मृति दिवस।
🔅 जवान श्री सन्दीप शहादत दिवस।
🔅 श्री चर्चिल अलेमाओ जन्म दिवस।
🔅 सिक्किम स्थापना दिवस (50वां)।
🔅 विश्व कृषि-पर्यटन दिवस।
🔅 शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 राष्ट्रीय डेंगू दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (यूनेस्को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button