महिलाओं को अपनी शक्ति व अधिकारों को पहचाना होगा: बीके सुमित्रा
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी है कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी

भिवानी, (ब्यूरो): आज के इस आधुनिकता के युग में महिलाओं को अपनी शक्ति व अधिकारों की पहचान होना बहुत जरूरी है। आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। यह बात मातृत्व दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कही। उन्होंने कहा कि कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी है । उन्ही के प्रयासों से आतंकवाद को आगे बढऩे से रोका जा सका है। इसके साथ-साथ उन्होंने महिलाओं को आध्यात्म से जुडऩे का संदेश भी दिया। इस अवसर पर बीके आरती, डा. रीटा गुप्ता, सुमन शर्मा, नीर्मला जैन, मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर व अनेक महिलाएं उपस्थित रही।