राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 08 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 08  मई 2025*
*गुरुवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 12:32 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 21:07 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* विष्टि – 12:32 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* हर्शण – 25:55 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:35
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 15:22
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:39
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉 वैशाख सुदी एकादशी 12:32 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , त्रिस्पृशा मोहिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री श्यामबाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 12:30 तक , श्री सखाराम महाराज रथोत्सव (अमलनेर) , गोस्वामी श्री हित हरिवंश महाप्रभु जन्मोत्सव (वैशाख शुक्ल एकादशी) , श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (बंगाल , पंचांगभेद से 9 मई का भी वर्णन) , स्वामी श्री चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती , जीन हेनरी डयूनेन्ट (नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित) जयन्ती , श्री दामोदरम संजिवैय्या स्मृति दिवस (08 मई का भी वर्णन), दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, क्रान्तिकारी भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई) , विश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे व विश्व थैलेसीमिया दिवस (World Thalassaemia Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को👉 वैशाख सुदी द्वादशी 14:59 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*भृत्यातिथिषु यो भुंक्ते*
*भुक्तवत्सु  नरः  सदा ।*
*अमृतं   केवलं   भुंक्ते*
*इति  विद्धि युधिष्ठिर ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् 👉*
_हे युधिष्ठिर ! जो सदा भृत्यों(सेवक)और अतिथियों के भोजन कर लेने के बाद ही स्वयं भोजन करता है, उसे केवल अमृत भोजन करने वाला (अमृताशी) समझना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 मई 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य या दिवस का अवसर या सूचना मिलेगी । आराम के लिए समय कम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 मई की महत्त्वपूर्णक्र घटनाएँ👉*

1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
1713 – मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को रूस की राजधानी बनाया गया था।
1736 – फ्रेडरिक जो के वेल्स के राजकुमार थे, ने सक्से-गोथ की राजकुमारी अगस्ता से शादी की।
1741 – फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।
1773 – मिस्र में, ओट्टोमैन विद्रोहियों ने विद्रोह किया, मिस्र के मल्लुक सुल्तान अली बे की हत्या कर दी।
1794 – नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंड दिया गया।
1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।
1847 – रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने पेटेंट करवाया।
1871 – ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
1874 – आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया।
1886 – डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ था।
1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
1903 – दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत ‘लेबोदी’ ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान भरी।
1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
1933 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का व्रत रखा।
1945 – जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
1962 – रबिन्द्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
1984 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।
1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।
1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2001 – अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
2002 – पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
2010 – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
2019 – पाकिस्तान मेन सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमला , 10 की मौत।
2019 – बिजनौर में डाकू सुल्ताना के इलाके में दुर्लभ सिक्के मिले।
2020 – भारत और एआईआईबी ने 50 करोड डॉलर की कोविड-19 आपात कार्रवाई और स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली तैयारी परियोजना पर हस्‍ताक्षर किये।
2020 – वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से 168 भारतीय विद्यार्थियों का पहला दल श्रीनगर पहुंचा, सऊदी अरब से 152 यात्रियों को लेकर एक विमान रात कोजिकोड पहुंचा व आई. एन. एस जलाश्‍व लगभग साढे सात सौ भारतीयों को लेकर मालदीव से आज कोच्चि के लिए रवाना हुआ।
2020 – मनमाड को जा रही एक मालगाड़ी ने पटरियों पर सो रहे लोगों के एक समूह को टक्कर मारी।19 लोगों में से 14 की घटना स्थल पर ही मौत और गंभीर रूप से घायल 2 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।
2021- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैयद उल-शुहदा हाई स्कूल के पास हुए धमाके में करीब 90 लोगों की मौत हुई।
2021 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में पानी की टंकी ढहने से 7 बच्चों की मौत व एक घायल हुआ।
2021 – भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में युद्धाभ्यास किया।
2021 – भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी समेत 27 देशों के नेता शामिल हुए।
2021 – महिला सैन्य पुलिस का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2022 – राजस्थान 10 गीगावॉट सौर क्षमता को पार करने वाला पहला राज्य बना।
2022 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट नागपुर (IIM Nagpur) के नए कैंपस का उद्घाटन किया।
2022 – अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन युद्ध के बीच अचानक यूक्रेन पहुंची व राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की।
2022 – मध्‍यप्रदेश सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के द्वितीय चरण का शुभारम्‍भ किया।
2023 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारत के प्रथम भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र (हेरिटेज सेंटर) का उद्घाटन किया।
2023 – राजस्थान के हनुमानगढ़ में मकान की छत पर मिग-21 गिरने से तीन लोगों की मौत हुई पायलट सुरक्षित रहा।
2023 – भारत के जीवंत राज्य गोवा में भारत की अध्यक्षता में तीसरी जी20 विकास कार्य समूह की बैठक (8 से 11 मई) शुरू हुई।
2023 – कांगो के कालेहे में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 400 से अधिक होने से राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।
2024 – हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, बारिश में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हुई।

*8 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1828 – जीन हेनरी डयूनेन्ट – मानव सेवा के कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
1895 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
1916 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
1926 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।
1929 – गिरिजा देवी – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका।

*8 मई को हुए निधन👉*

1777 – मीर क़ासिम – बंगाल का नवाब।
1899 – वासुदेव चापेकर – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।
1915 – अमीर चन्द – भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।
1915 – भाई बालमुकुंद – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
1972 – दामोदरम संजिवैय्या – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (08 मई का भी वर्णन मिलता है)।
1982 – आत्माराम रावजी देशपांडे – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
1993 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
2013 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
2021 – प्रसिद्ध योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद (77) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2021 – मॉस्को ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व कोच एम के कौशिक (66) का कोरोना से निधन हुआ।
2021 – मॉस्को ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह (60) का कोरोना से निधन हुआ।
2022 – ओडिया साहित्यकार पद्मश्री से सम्मानित रजत कुमार कार (88) का निधन हुआ।
2023 – प्रख्यात बंगला साहित्यकार समरेश मजूमदार (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी, कोच और कार्यकारी जोसेफ रॉबर्ट गार्सिया कप्प (85) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीलियाई रॉक गायिका, संगीतकार और गीतकार रीटा ली जोन्स (75) का निधन हुआ।
2024 – संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के पूर्व सदस्य पीट मैक्कलोस्की (96) का निधन हुआ।

*8 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सखाराम महाराज रथोत्सव (अमलनेर)।
🔅 गोस्वामी श्री हित हरिवंश महाप्रभु जन्मोत्सव (वैशाख शुक्ल एकादशी)।
🔅 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (बंगाल , पंचांगभेद से 9 मई का भी वर्णन)।
🔅 स्वामी श्री चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती।
🔅 जीन हेनरी डयूनेन्ट (नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित) जयन्ती।
🔅 श्री दामोदरम संजिवैय्या स्मृति दिवस (08 मई का भी वर्णन)।
🔅 क्रान्तिकारी भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस।
🔅 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई)।
🔅 विश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे।
🔅 विश्व थैलेसीमिया दिवस (World Thalassaemia Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button