राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 07 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07  मई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 10:22 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 18:17 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* गर – 10:22 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* व्याघात – 25:03 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:59
*🌙चन्द्रोदय-* 14:28
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 24:58 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:17 से 13:58
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख सुदी दशमी 10:22 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 23:25 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:17 तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, माता श्री वासवी कन्या प्रकट दिवस , माता श्री निमिषाम्बा देवी प्रकट दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी) , श्री कालभैरव यात्रा – निमगांव (बुलढाणा , बैशाख शुक्ल दशमी) , श्री महावीर स्वामी केवलज्ञान दिवस (बैशाख शुक्ल दशमी) , श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (164वीं) , विश्व एथलेटिक्स दिवस , सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (66वां) व World AIDS Orphans’ Day._*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 वैशाख सुदी एकादशी 12:32 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , त्रिस्पृशा मोहिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अन्तरा सायमाशं च*
*प्रातराशं  च  यो  नरः ।*
*सदोपवासी   भवति*
*यो न भुंक्तेऽन्तरा पुनः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् 👉*
_भीष्मजी ने कहा – हे युधिष्ठिर ! जो मनुष्य केवल प्रातःकाल और सायंकाल ही भोजन करता है, बीच में कुछ नहीं खाता, उसे सदा उपवासी समझना चाहिये॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 मई 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान के आसार हैं। कार्यक्षेत्र पर व्यस्त रहने के योग हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1638 – काॅर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।
1663 – लंदन में ड्रूरी लेन स्थित ‘रॉयल’ नाम का पहला थियेटर खुला।
1664 – फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।
1727 – रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।
1748 – फ्रेंच सैनिकों ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध में मास्ट्रिच को जीता।
1763 – मुख्य पोंटिआक ने फोर्ट डेट्रॉइट में ब्रिटिश बलों पर हमला करके “पोंटिक का षडयंत्र” शुरू किया।
1771 – शमूएल हर्न ने कनाडा की कॉपर मीन नदी की खोज की ।
1775 – तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ।
1785 – फ़्राँसिसी नागरिक जॉन प्येर फ़्राँसुआ ब्लनशार ने अमरीकी नागरिक जॉन जैफ़्रिज के साथ पहली बार एक गुब्बारे में बैठकर इंगलिश चैनल को पार किया।
1800 – अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।
1832 – लंदन की संधि ग्रीस को स्वतंत्र राज्य बनाया, ओटो ऑफ़ विटल्सबैच, बावरिया के राजकुमार को राजा चुना गया। इस प्रकार आधुनिक ग्रीस का इतिहास शुरू हुआ।
1875 – जापान और रूस के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1875 – सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
1895 – रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।
1907 – बम्बई (वर्तमान में मुबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई।
1934 – फिलीपींस ने विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त हुआ।
1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1945 – सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर रैम्स नगर में जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद दूसरा विश्व-युद्ध ख़त्म हुआ।
1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया।
1960 –  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की स्थापना की।
1973 – अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी ईटानगर बनायी गयी।
1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।
1976 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।
1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
1999 – स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
2001 – पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।
2002 – गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
2008 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (कन्फर्म नहीं)।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
2010 – चिली ओईसीडी का 31 वा सदस्य बना।
2019 – अमेरिका ने चीन पर व्यापार और सम्बंधित मुद्दों पर वार्ता से पिछे हटने का आरोप लगाया।
2020 – आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में एक निजी पालीमर कंपनी में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत।
2020 – इराक के खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल- काधेमी ने 07 मई 2020 को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
2021 – WHO ने चीन के कोविड रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी ।
2021 – चेन्नई एयरपोर्ट पर 100 करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ तंजानिया के दो नागरिक गिरफ्तार किए गए।
2022 – इंदौर की दो मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग से 7 लोग जिंदा जले व 11 घायल हुए।
2022 – झारखंड स्थित जमेशदपुर के टाटा स्टील प्लांट में जोरदार धमाका हुआ व कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
2022 – यूक्रेन के शहर खार्कीव पर कब्जे के लिए रूसी सेना ने बड़े हमले में तीन पुल उड़ाए व अमेरिकी और यूरोपीय देशों के हथियारों का भंडार नष्ट किया।
2022 – मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार – वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत व 2 घायल हुए।
2022 – नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – भारत के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की पहली ट्रेन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सौंपा गया।
2023 – केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से छह बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हुई।
2023 – यूपी के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई व लगभग 15 लोग घायल हुए।
2023 – सीरिया को फिर से प्रभावशाली अरब लीग में शामिल कर लिया गया।
2023 – टेक्सास के ब्राउन्सविले में प्रवासियों के समूह पर एक व्यक्ति के कार चढ़ाने से 8 की मौत व कम से कम 10 घायल हुए।
2024 – व्लादिमीर पुतिन ने  रूसी राष्ट्रपति के रूप में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ली, इस समारोह का कई विश्व नेताओं ने बहिष्कार किया।

*7 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1861 – बांग्ला कवि, नाटककार, दार्शनिक, साहित्यकार और चित्रकार रबींद्रनाथ टैगोर का कलकत्ता में जन्म। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
1880 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1889 – एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।
1912- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
1955 – प्रमोद मुथु हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार।
1968 – केशव प्रसाद मौर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक।

*7 मई को हुए निधन*

1924 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
2001- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।
2014 – समर्थलाल मीणा – भारतीय राज्य राजस्थान के राजनीतिज्ञ थे।
2020 – कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा कुट्टप्पा का निधन।
2021 – मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया (93) का निधन हुआ।
2021 – वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ।
2022 – दुनिया के सबसे उम्रदराज शतरंज ग्रैंडमास्टर ‘यूरी एवरबख’ (100) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी डॉन जैन्युअरी (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ओपेरा गायक ग्रेस बम्ब्री (86) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी विक स्टेसियक (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी संगीतकार स्टीव अल्बिनी (61) का निधन हुआ।

*7 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 माता श्री वासवी कन्या प्रकट दिवस।
🔅 माता श्री निमिषाम्बा देवी प्रकट दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी)।
🔅 श्री कालभैरव यात्रा – निमगांव (बुलढाणा , बैशाख शुक्ल दशमी)।
🔅 श्री महावीर स्वामी केवलज्ञान दिवस (बैशाख शुक्ल दशमी)।
🔅 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (164वीं)।
🔅 विश्व एथलेटिक्स दिवस।
🔅 सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (66वां)।
🔅 World AIDS Orphans’ Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button