राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 03 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03  मई 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 07:55 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 12:35 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* तैतिल – 07:55 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शूल – 25:40 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 18:57
*🌙चन्द्रोदय-* 10:33
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 06:38 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 08:58 से 10:38
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 वैशाख सुदी षष्ठी 07:55 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी , चन्दन षष्ठी (बंगाल ) , श्री गंगा सप्तमी (मध्याह्न में श्री गंगा पूजन ) , पुष्यामृतयोग 12:34 से , त्रिपुष्कर योग 07:53 से 12:34 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:34 तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा , श्री गंगोत्पत्ति / श्री गंगावतरण (बैशाख शुक्ल सप्तमी) , मेला करणपुर वाली गुमाणो माताजी (राज.) , श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ – मोक्ष (बैशाख शुक्ल षष्ठी) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत) , श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस , श्री रघुवर दास जन्म दिवस , राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस , श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस (75वाँ) , डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस , विश्व सौरऊर्जा / सूर्य दिवस (कन्फर्म नहीं) , वैश्विक पहुंच जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं) व अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख सुदी सप्तमी 07:22 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , गंगा सप्तमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तस्मिंस्तस्मिन् निमित्ते*
*हि मतं भवति केशव।*
*प्राप्तकालं    मनुष्येण*
*क्षमं    कार्यमरिंदम ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ८०-५
*अर्थात्👉*
_हे केशव!  भिन्न -भिन्न कारण उपस्थित होने पर मनुष्यों के विचार भी भिन्न-भिन्न प्रकार के हो जाते हैं, अतः मनुष्य को वही कार्य करना चाहिए, जो उसके योग्य और समयोचित हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 मई 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल है। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । त्याग भावना से अत्यन्त आत्मसंतुष्टि मिलेगी। समर्पण का भाव रहेगा। किसी मांगलिक – धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा । यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए संभवतः सबसे अनुकूल समय नहीं है। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है।
आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी । सामाजिक दायरा बढेगा । घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । दिनचर्या वयस्त रहेगी . स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1429 – फ़्रांस की देशभक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया।
1449 – क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया।
1525 – पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया।
1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1722 – पेरियर डी मारिवॉक्स ” ला डबल इनकॉन्स्टंस ” का पेरिस में प्रीमियर किया गया।
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1791 – पोलिश –  लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल सेजम में 03 मई,1791 को संविधान की घोषणा की गयी, जो यूरोप में पहला आधुनिक  संविधान है।
1808 – फिनिश युद्धः स्वीबेर्ग का किला स्वीडन से रूस तक खो गया।
1815 – तोलेंटीनो की लड़ाई में ऑस्ट्रिया ने नेपल्स राजा जोआचिम को हराया।
1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई।
1837 – यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस की स्थापना हुई।
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919 – अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1947 – विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1968 – पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2004 – वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2006 – शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
2008 – पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।
2008 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये।
2008 – दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
2010 – जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया।
2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।
2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।
2019 – प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फानी’ ने ओडिशा के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई. ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए. कई इमारतें ढह गईं और 10 लोगों की जान चली गई।
2019 – हिमाचल प्रदेश में डायनासोर काल का जीवाश्म मिला।
2019 – राजकपूर का शोमैन स्टूडियो 71 साल बाद बिक गया।
2020 – उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
2020 – असम सरकार ने कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके ।
2021 – बिल गेट्स और मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की।
2021 – कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने इबोला वायरस रोग के 12 वें प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिक्‍सन ने राजनयिक स्‍तर की बातचीत की व हरित कार्यनीतिक भागीदारी की समीक्षा की (भारत और डेनमार्क के बीच इस तरह की पहली व्‍यवस्‍था)।
2022 – राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद की गई।
2023 – रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन हमला हुआ।
2023 – मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लगा व मोबाइल सेवा और इंटरनेट 5 दिनों के लिए बंद किया।
2023 – सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल में गोलियां चलाई जिससे 8 छात्रों व गार्ड की मौत हुई।
2023 – छत्तीसगढ़ के बालोद सड़क हादसा में 10 लोगों की मौत व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ।
2024 – महाराष्ट्र में चुनावी यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ , उद्धव ठाकरे की कद्दावर नेता सुषमा अंधारे बाल-बाल बचीं।

*3 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1701 – फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ।
1896 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1898 – इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ।
1920 – अचला सचदेव -हिंदी चलचित्र की मशहूर अभिनेत्री।
1930 – सुमित्रा सिंह – राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ।
1935 – सी. के. जैन – भूतपूर्व लोकसभा महासचिव।
1951 – अशोक गहलोत – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1955 – रघुवर दास – झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री।
1958 – कमल रानी वरुण – लोकसभा की पूर्व सदस्या।
1959 – उमा भारती – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1968 – अर्जुन मुंडा – झारखंड प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री।
1977 – मरियम मिर्ज़ाख़ानी – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।

*3 मई को हुए निधन👉*

1969 – डाक्टर अकज़ाकिर हुसैन – भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)।
1981 – नर्गिस – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1988 – प्रेमन्द्र मित्र बंगाली भाषा के कवि और उपन्यासकार थे।
2005 – जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर।
2006 – प्रमोद महाजन – भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)।
2020 – कन्नड़ कवि केएस निसार अहमद का 84 साल की उम्र में निधन।
2020 – हंदवाड़ा के 21 राष्ट्रीय रायफल में तैनात मेजर अनुज सूद हुए शहीद।
2021 – देश के पहले हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले वैमानिकी वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा (78) का निधन हुआ।
2021 – जगमोहन मल्होत्रा – भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह (मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग) दिल्ली तथा गोवा के उपराज्यपाल तथा जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे।
2023 – विश्व रग्बी के पूर्व अध्यक्ष और पेरिस 2024 के “संस्थापक” लैपसेट का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लांस ब्लैंक्स (56) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश गायक व गीतकार लिंडा लूइस (72) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी पेशेवर सड़क साइकिल चालक इमेरियो मासिगनन (87) का निधन हुआ।

*3 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री गंगोत्पत्ति / श्री गंगावतरण (बैशाख शुक्ल सप्तमी)।
🔅 मेला करणपुर वाली गुमाणो माताजी (राज.)।
🔅 श्री अभिनन्दननाथ जी गर्भ – मोक्ष (बैशाख शुक्ल षष्ठी)।
🔅 श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (उत्तर भारत)।
🔅 श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस।
🔅 श्री रघुवर दास जन्म दिवस।
🔅 राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस।
🔅 श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस (75वाँ)।
🔅 डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस।
🔅 विश्व सौरऊर्जा / सूर्य दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 वैश्विक पहुंच जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button