हरियाणा

11 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी की हांसी में विशाल रैली, कर सकते हैं जिले की घोषणा?

हांसी: हांसी में मई महीने में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे और रैली के माध्यम से लोगों का धन्यवाद करेंगे। यह बात मंगलवार को हांसी के विधायक विनोद भयाना ने रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

हांसी को सीएम सैनी देंगे सौगातें: MLA

विधायक विनोद भयाना ने कहा कि पिछले काफी समय से हांसी की रैली को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही है। मगर मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण संभावना नहीं बन पा रही थी। मगर 11 मई को हांसी की अनाज मंडी में रैली निर्धारित की गई है। जिसमें 12:00 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।

विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन किसी भी शहर के लिए सौगातें लेकर आता है। ऐसे में हांसी के लोग भी मुख्यमंत्री से उम्मीद लगाए हुए हैं कि वह रैली के माध्यम से शहर वासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार लोगों से रूबरू होंगे

11 मई में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावनाः विनोद भयाना

रैली में आने वाली भीड़ को लेकर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि पूरे हिसार जिले में यह चर्चाएं हैं कि हांसी में होने वाली रैली हमेशा सफल होती है। ऐसे में 11 मई को होने वाली रैली में भी हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के सामने भयाना को पूर्ण जिला बनाए जाने की मांग के अलावा, सामान्य अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाए जाने, कॉलेज और बस डिपो की भी मांग करेंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव की पहली रैली हांसी में आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंच के माध्यम से कहा था कि जैसे ही विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अगले दिन से ही हांसी में डीसी बैठने लगेगा।

Related Articles

Back to top button