पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 25 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 अप्रैल 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 11:47 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 08:54 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* तैतिल – 11:47 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* एन्द्र – 12:30 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:46
*🌄सूर्यास्त-* 18:52
*🌙चन्द्रोदय-* 28:26
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:19
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी द्वादशी 11:47 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , पंचक जारी , शुक्र उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में 23:31 पर , राजयोग 08:53 से 11:45 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री भोजजी महाराज पुण्य तिथि यात्रा – अजनसुरा (वर्धा) , संत शिरोमणि सेन महाराज जयन्ती (725वीं , वैशाख कृष्ण द्वादशी) , आचार्य श्री बाहुबली सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी) , श्री मुनिसुव्रनाथ भगवान जन्मकल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी) , श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जयन्ती , हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) 55वाँ स्थापना दिवस , विश्व मलेरिया दिवस , ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में एन्जैक दिवस (Anzac Day) , अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस (International Delegate’s Day) व विश्व पेंगुइन दिवस (World Penguin Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख बदी त्रयोदशी 08:30 तक पश्चात् चतुर्दशी 28:52 तक , मासिक शिवरात्रि व्रत , चतुर्दशी तिथि का क्षय।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*योऽभ्यर्चितः सद्भिरसज्जमानः*
*करोत्यर्थं शक्तिमहापयित्वा।*
*क्षिप्रं यशस्तं समुपैतिसन्त –*
*मलं प्रसन्ना हि सुखाय सन्तः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ४०-१
*अर्थात्👉*
_राजन् ! जो सज्जन पुरुषों से आदर पाकर आसक्ति रहित हो अपनी शक्ति के अनुसार (न्यायपूर्वक) अर्थ -साधना करता रहता है उस श्रेष्ठ पुरुष को शीघ्र ही सुयश की प्राप्ति होती है क्योंकि सन्त जिसपर प्रसन्न होते हैं वह सदा सुखी रहता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 अप्रैल 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को और भी बेहतर करेगा। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपका मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। क्योंकि आज का समय आपके साथ है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
1707 – आलमांसा की लड़ाई; फ्रांस और स्पेनिस ने ब्रिटिश और पुर्तगाली को हराया।
1846 – मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: टेक्सास की सीमाओं के सीमा विवादों से खुला संघर्ष शुरू हुआ।
1859 – स्वेज़ नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर , 1869 ईसवी को स्वेज़ नहर का उद्घाटन हुआ।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1898 – यूएस ने स्पेन में युद्ध घोषित किया।
1891 – अमेरिकी राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन सैन फ्रांसिस्को की यात्रा की।
1901 – न्यूयॉर्क ऑटोमोबाइल, लाइसेंस प्लेटों का पहला अमेरिकी राज्य बना।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1936 – ओगडेन की लड़ाई में इटली की जीत हुई।
1945 – इटली को फ़ासीवादी सेना के वर्चस्व से स्वतंत्रता मिली।
1950 – कम्युनिस्ट जासूस जूडिथ कॉपल का परीक्षण न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।
1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों ने डीएनए की संरचना के बारे में व्याख्या दी।
1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1970 – हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको , HUDCO) भारत सरकार स्वामित्व की स्थापना हुई।
1971 – वियतनाम में अमरीका की सैनिक कार्रवाई के विरोध में लगभग 2 लाख अमरिकीयों ने वाशिंगटन में प्रदर्शन किया।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1980 – अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।
1981 – जापान के सुरूग में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
1983 – जर्मन पत्रिका स्टर्न ने हिटलर की विवादास्पद डायरी छापी लेकिन बाद में यह डायरी नकली पाई गई।
1999 – वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा ।
1999 – वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त ।
1999 – इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।
2003 – फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
2004 – जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया।
2004 – यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई।
2004 – चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
2007 – विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 – दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।
2010 – भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।
2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षां के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2013 – रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।
2015 – नेपाल में भीषण भूकंप – राजधानी काठमांडू के नजदीक आए भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।
2018 – उन्नत भारत अभियान 2.0 की शुरुआत हुई।
2019 – बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो साझा करने पर आईटी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को पत्र लिखा।
2019 – श्रीलंका आत्मघाती हमला : राष्ट्रपति सिरिसेना की मांग पर रक्षा सचिव ने इस्तीफा सौंपा ।
2019 – चीन के बीजिंग में चल रहे आईआईएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में भारतीय स्टार शूटर सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने गोल्ड मेडल जीता।
2020 – असम सरकार ने धनवंतरी योजना की शुरुआत की जिसमें बाजार में अनुपलब्ध दवाएं सीधे रोगियों को घर पर उपलब्ध होंगी।
2020 – उत्तर प्रदेश वर्चुअल कोर्ट के जरिए अदालतों में सुनवाई शुरू करने वाला बना।
2020 – पाकिस्तान की नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत व फ्रांस की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण-2021’ के 19वें संस्करण का अरब सागर में आयोजन शुरू हुआ ( 25 – 27 अप्रैल, 2021)।
2021 – इराक के बगदाद में इब्न अल-खतीब अस्पताल में (24 से 25 अप्रैल की रात को) आग लगने से लगभग 82 लोग मारे गए और 110 लोग घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मामलों पर भारत के प्रमुख सम्मेलन रायसीना डायलॉग के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया।
2022 – डॉ. मनसुख मंडाविया ने फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र 2022 विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया।
2023 – प्रधानमंत्री ने दमन में नमो पथ, देवका सीफ्रंट राष्ट्र को समर्पित किया , केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई , देश के पहले वाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन किया व पहले डिजिटल साइंस पार्क की नींव भी रखी।
2023 – भारत-मोजाम्बिक संयुक्त रक्षा कार्य समूह की चौथी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 – युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर इंफाल में संपन्न हुआ।
2024 – अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड, NH-313 का बड़ा हिस्सा ढहा।
2024 – वायु सेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश हुआ।
2024 – पटना के एक होटल में आग लगने 6 की मौत व 20 घायल हुए।
*25 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1900 – ग्लेडविन जेब – संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।
1904 – चन्द्रबली पाण्डेय, साहित्यकार।
1919 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1969 – आई. एम. विजयन – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
1977 – दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।
*25 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1960 – अफ़ग़ानिस्तान के नरेश अमानुल्लाह ख़ान का देहान्त हुआ। उन्होंने वर्ष 1923 में अफ़ग़ानिस्तान को पहला संविधान दिया। वर्ष 1926 में उन्होंने अमीर के बजाए शाह की उपाधि चुनी।
1968 – बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ – शास्त्रीय गायक।
1992 – उज्ज्वला मजूमदार – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
2000 – पण्डित मुखराम शर्मा – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
2005 – टांगुटूरी सूर्यकुमारी – तेलुगू सिनेमा में एक भारतीय फिल्म गायिका, अभिनेत्री और नृत्यांगना थी।
2020 – बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल देवानंद कोंवर का निधन।
2021 – पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा ( शास्त्रीय गायक) का कोरोना के कारण 70 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2021 – मोहन मल्लिकार्जुनगौड़ा शांतनगौदर – एक भारतीय विधिवेत्ता और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश थे ।
2021 – सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का कोविड-19 से निधन हुआ।
2021 – स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रमुख वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मणिकांत ठाकुर का कोरोना से निधन हुआ।
2023 – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह (95) बादल का निधन हुआ।
2023 – रूसी एथलीट वेरा क्रेपकिना (90) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश संगीतकार माइक पिंडर (82) का निधन हुआ।
*25 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री भोजजी महाराज पुण्य तिथि यात्रा – अजनसुरा (वर्धा)।
🔅 संत शिरोमणि सेन महाराज जयन्ती (725वीं , वैशाख कृष्ण द्वादशी)।
🔅 आचार्य श्री बाहुबली सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी)।
🔅 श्री मुनिसुव्रनाथ भगवान जन्मकल्याणक (जैन , वैशाख कृष्ण द्वादशी)।
🔅 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जयन्ती।
🔅 हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) 55वाँ स्थापना दिवस।
🔅 विश्व मलेरिया दिवस।
🔅 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में एन्जैक दिवस (Anzac Day)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस (International Delegate’s Day)।
🔅 विश्व पेंगुइन दिवस (World Penguin Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*