राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 23 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 अप्रैल 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 16:46 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 12:08 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* विष्टि – 16:46 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शुक्ल – 18:50 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:48
*🌄सूर्यास्त-* 18:51
*🌙चन्द्रोदय-* 27:19
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:19 से 13:57
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख बदी दशमी 16:46 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 18:44 तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, मुनि श्री सुव्रतनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , बैशाख कृष्ण दशमी) , मेला चकराता देहरादून (उत्तराखंड) , श्री नाना महाराज तराणेकर पुण्यतिथि (नागपुर और इंदौर) , श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( बिहार , मतभेद , कन्फर्म कर लें ) , श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती , विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस ,  ‘खोंगजोम दिवस’ (मणिपुर) व अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN})._*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 वैशाख बदी एकादशी 14:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , वरुथिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दिवसेनैव  तत्   कुर्याद्*
*येन रात्रौ सुखं वसेत् ।*
*यावज्जीवं च तत्कुर्याद्*
*येन प्रेत्य सुखं वसेत् ॥*
*भावार्थ👉*
_दिनभर ऐसा काम करो जिससे रात में चैन की नींद आ सके। इसी प्रकार जीवनभर ऐसा काम करो जिस‌ से मृत्यु पश्चात् सद्गति प्राप्त हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 अप्रैल 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। कार्यालय या घर में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। सफलता मिलेगी । मित्र मण्डली का सहयोग होगा। परिवार को समय और सहयोग अवश्य दें। चिड़चिड़ापन रह सकता है , परन्तु सकारात्मक सोचें सकारात्मक बनें। त्याग भावना विकसित होगी।आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढोतरी होगी । सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपके स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी ।  कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है । झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पुत्र-पुत्री या कार्यक्षेत्र की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिस्तेदारी में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल होने की सम्भावना है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें । संतान की शिक्षा या किसी  सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
1705 – रिचर्ड स्टील ने “टेंडर हस्बैंड” का प्रीमियर लंदन में किया।
1723 – कॉर्नेलिस स्टीनॉउने ने यूट्रेक्ट के मुख्य पादरी का चुनाव जीता।
1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
1999 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2002 – पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
2003 – कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
2008 – क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी।
2008 – इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
2008 – अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
2013 – वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज (आईपीएल) शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
2014 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
2019 – श्रीलंका में सरकार ने स्‍वीकार किया समय पर कार्रवाई होती तो रविवार के हमलों से बचा जा सकता था , होटलों में आतंकी हमलों को दो मुस्लिम भाइयों ने दिया था अंजाम , आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली बम धमाकों की जिम्मेदारी ।
2019 – चीन में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया ने स्‍वर्ण पदक जीता।
2020 – विश्व बैंक ने इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की संभावना जतायी।
2020 – नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बहुपरीक्षित टीके का मनुष्य पर परीक्षण कल ब्रिटेन में शुरू हुआ।
2020 – NASA ने तस्वीरें जारी की , भारत की 20 साल से गंदी हवा लॉकडाउन से साफ हुई।
2021 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत और 35 घायल हुए।
2021 – उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटने से रैणी में ऋषिगंगा का जलस्तर बढ़ा।
2022 – राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हीथ डेटा मैनेजमेंट (HDM) नीति का संशोधित मसौदा जारी किया।
2022 – बिहार ने विजयोत्‍सव के अवसर पर जगदीशपुर में एक साथ 77 हजार नौ सौ राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – गूगल ने इराकी कलाकार, शिक्षक और लेखक,नाज़िहा सलीम के सम्मान में एक डूडल बनाया।
2023 – भारत-चीन के बीच लद्दाख में कोर कमांडर लेवल की 18वीं बैठक हुई।
2023 – दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से एक नर चीते उदय की मौत हुई।
2023 – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने जी-20 शिक्षा कार्य समूह की बैठक के अंतर्गत भविष्य के कार्य की अपनी तरह की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
2024 – मलेशिया में परेड रिहर्सल के दौरान नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 लोगों की मौत हुई।

*23 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट इलियट-मरे-कीनमाउंड, मिंटो के पहले अर्ल , का जन्म हुआ।
1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार जोसेफ मैलॉर्ड विलियम टर्नर का लंदन में जन्म हुआ।
1777 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ (मतभेद)।
1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ ,  वैज्ञानिक मैक्स प्लांक का जन्म हुआ।
1858 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1873 – विट्ठल रामजी शिंदे – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
1889 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे।
1893 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।
1913 – धनंजय कीर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1915 – जगन्नाथ कौशल – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे।
1927 – अन्नपूर्णा देवी – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद।
1927 – विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, भारत के केरल राज्य से मलयालम भाषा के कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
1954 – राजेन्द्र आर्लेकर – हिमाचल प्रदेश के 21वें राज्यपाल।

*23 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
1858 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का निधन जगदीशपुर, बिहार  में हुआ (मतभेद , 26 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।
1926 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1973 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1992 – सत्यजित राय निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार।
1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
2013 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
2020 – शहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2021 – हिंदी और गुजराती फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अमित मिस्त्री (47)का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल कोच और कार्यकारी डिक टावर्स (92) का मल्टीपल मायलोमा से निधन हुआ।
2024 – जापानी स्की जम्पर युकिओ कसाया (80) का निधन हुआ।

*23 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , बैशाख कृष्ण दशमी)।
🔅 मेला चकराता देहरादून (उत्तराखंड)।
🔅 श्री नाना महाराज तराणेकर पुण्यतिथि (नागपुर और इंदौर)।
🔅 श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( बिहार , मतभेद , कन्फर्म कर लें )।
🔅 श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती।
🔅 विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस।
🔅 ‘खोंगजोम दिवस’ (मणिपुर)।
🔅 अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN}).

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button