हरियाणा

हरियाणा में ये दो दिन हो सकती है बारिश, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश में 18 व 19 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी।
इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद फिर मौसम बदलेगा और मौसम साफ हो जाएगा। वहीं आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दिनभर धूप खिली रहेगी, हालांकि हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

बुधवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button