हरियाणा

महान समाज सुधारक व अर्थशास्त्री थे बाबा साहेब: शर्मा

पंडित नेकीराम शर्मा पार्क में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

भिवानी, (ब्यूरो): स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा पार्क कमेटी द्वारा यहां कीर्ति नगर स्थित पंडित नेकीराम शर्मा पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत गिरदावर सत्यनारायण शर्मा एवं सुबेदार मेजर नौरंग राम बड़वर द्वारा की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत बीडीपीओ राजकुमार शर्मा, रति राम सैनी लैक्चरर, मा.हरिकिशन शर्मा, रिटायर्ड प्राचार्य राजीव शर्मा, रिटायर्ड मैनेजर रघुवीर खटक आदि वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहेब को एक महान समाज सुधारक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री, महान शिक्षाविद, दलितों के मसीहा, संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। युवा पीढ़ी को उनके संघर्षपूर्ण जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कपूर शर्मा, धर्मबीर रंगा, दलबीर रंगा, आदित्य शर्मा, सुभाष फौजी प्रधान, किरोड़ीमल शर्मा, डा.सतबीर शर्मा, इंस्पेक्टर रामनिवास सौपर्णा, सब इंस्पेक्टर रणबीर शर्मा, अशोक गुप्ता, महाबीर शर्मा, एडवोकेट नंदलाल, एडवोकेट पंकज शर्मा, देवेन्द्र लैक्चरर, संजय एसडीओ, बलवंत एसडीओ, राजेन्द्र कौशिक, रामनारायण रोहिल्ला, पुष्कर दत्त, ईश्वर शास्त्री, ईश्वर शर्मा, कैप्टन कर्ण सिंह, श्यामलाल शास्त्री, जयप्रकाश शर्मा, औमप्रकाश गौरा, रमेश बड़ेसरा, आजाद शर्मा, पवन शर्मा, सुबेदार सतपाल, धर्मबीर घणघस, राजेन्द्र पालुवास, राजेश पालुवास आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button