पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 10 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 अप्रैल 2025*
*गुरुवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 25:03 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 12:25 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* कौलव – 11:58 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वृद्धि – 18:57 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:01
*🌄सूर्यास्त-* 18:43
*🌙चन्द्रोदय-* 16:33
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 19:05 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:33
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 चैत्र सुदी त्रयोदशी 25:03 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , अनंग त्रयोदशी व्रत , प्रदोष व्रत , मीनाक्षी कल्याणम् , रत्नत्रय व्रत प्रारम्भ (जैन) , गुरु मृगशिरा नक्षत्र में 18:50 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:25 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी दिवस (प्राचीनपरम्परानुसार) , भगवान श्री महावीर जी जयंती (जैन) , आसरादेवी यात्रा-दोनाद ख़ुर्द (अकोला) , मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती , श्री नारायण राणे जन्म दिवस , श्री प्रेम कुमार धूमल जन्म दिवस , डॉ नौतम भट्ट जयन्ती , श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस , डॉ डोनवा डेथवेल्सन लापांग स्मृतिदिवस , श्री बीरबल साहनी स्मृति दिवस , जल संसाधन दिवस , विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती) , भारतीय रेल सप्ताह (10 से 16 अप्रैल) व विश्व होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह (10 से 16 अप्रैल) ।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 27:24 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अप्युन्मत्तात् प्रलपतो*
*बालाच्च परिजल्पतः।*
*सर्वतः सारमादद्याद-*
*श्मभ्य इव काञ्चनम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-३२
*अर्थात्👉*
_निरर्थक बोलने वाले, पागल तथा बकवाद करने वाले बच्चे से भी सब ओर से उसी भाँति सार बात ग्रहण करनी चाहिए, जैसे पत्थरों में से सोना लिया जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 अप्रैल 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। आज आप एक बार फिर पुराने प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1710 – पहला कानून विनियमन कॉपीराइट ग्रेट ब्रिटेन में जारी किया गया।
1741 – ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: पर्शिया ने ऑस्ट्रिया को मोल्विट्ज़ की लड़ाई में हराया।
1790 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट प्रणाली की स्थापना की।
1802 – भारत का महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण, मद्रास के पास एक बेसलाइन के माप के साथ शुरू हुआ।
1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई।
1814 – ड्यूक ऑफ वेलिंगटन ने टूलूज़ की लड़ाई को जीत लिया।
1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
1821 – कॉस्टैंटिनोपल के कुलपति ग्रेगरी वी को तुरुप द्वारा पुतिष के मुख्य द्वार से फांसी दी गयी और उसके शरीर को बोस्फोरस में फेंक दिया गया।
1825 – हवाई में पहला होटल खुला।
1827 – जॉर्ज कैनन को लॉर्ड लिवरपूल के स्थान पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप चुना गया।
1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
1917 – महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की।
1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।
1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस ऑफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।
1959 – जापान के तत्कालीन युवराज आकिहितो ने मिचिको से शादी की।
1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।
1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
1973 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी।
1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1994 – नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
1999 – भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2001 – भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2002 – 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।
2003 – इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया।
2008 – नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
2008 – पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।
2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154 एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।
2014 – सीरियाके अलेप्पो में 88 नागरिक युद्धक विमानों के बम द्वारा मारे गए।
2016 – केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।
2019 – निर्वाचन आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म की रिलीज पर चुनाव पूरे होने तक रोक लगाई।
2019 – न्यूजीलैंड की संसद ने क्राइस्टचर्च में हुए हमले के मद्देनजर सभी प्रकार के अर्द्ध-संचालित हथियारों और असाल्ट रॉईफलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया।
2019 – वेनेजुएला में बिजली उत्पादन ठप: 20 राज्यों में अंधेरा छाया तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।
2020 – राष्ट्रीय महिला आयोग ने घरेलू हिंसा के मामलों की रिपोर्ट के लिए व्हाट्सअप नम्बर 72177 35372 शुरू किया व पंजाब में लॉकडाउन 1 मई तक बढाया गया।
2020 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑपरेशन शील्ड की घोषणा की।
2020 – गूगल ने कम दिखाई देने या अंधेपन से ग्रस्त एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए एक वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की।
2021 – उ.प्र. के इटावा में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटने से 12 की मौत व 40 से अधिक घायल हुए।
2021 – रूस ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेरा , अमेरिका ने जंगी जहाज भेजने की तैयारी की।
2021 – इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भूकंप से सात व्यक्तियों की मौत , 12 घायल व जावा में 300 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई।
2021 – पूर्वी कैरिबियाई द्वीप पर स्थित ला सोरियरेरे (La Sourfriere Volcano) ज्वालामुखी में दशकों की निष्क्रियता के बाद विस्फोट हुआ।
2022 – स्विट्जरलैंड के सांसद श्री निकलॉस सैमुअल गुग्गर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
2023 – भारतीय वायुसेना और अमरीका की वायुसेना के बीच कोप इंडिया 23 युद्धाभ्यास शुरू हुआ।
2023 – चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया।
2023 – दक्षिणी कैलिफोर्निया में एलिंसोर झील के आसपास दुर्लभ कैलिफोर्निया पोस्ता का सुपरब्लूम शुरू हुआ।
2024 – दक्षिण कोरिया की उदार विपक्षी पार्टी ने देश के आम चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया।
2024 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन व जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने व्हाइट हाउस में एक बैठक में चीनी आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए कदमों की घोषणा की।
*10 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति*
1755 – क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान छद्म-वैज्ञानिक होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता थे।
1824 – राम सिंह पठानिया – भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।
1880 – सी. वाई. चिन्तामणि – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।
1894 – घनश्यामदास बिड़ला – भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1897 – प्रफुल्लचंद्र सेन – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1909 – डॉ नौतम भट्ट – भारतीय वैज्ञानिक थे।
1927 – मोहम्मद अल्वी – उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
1928 – मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1931 – किशोरी अमोनकर – हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
1932 – श्याम बहादुर वर्मा – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
1934 – डी.डी. लापांग मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।
1944 – प्रेम कुमार धूमल ; हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1952 – नारायण राणे- राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र।
1981 – प्रसाद बर्वे – भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म हुआ।
1994 – लिलिमा मिंज एक भारतीय महिला ओडिशा से फ़ील्ड हॉकी की खिलाड़ी।
1996 – संदीप चौधरी – ट्रेक एंड फील्ड के भारतींय पैरा एथलीट।
*10 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1931 – ख़लील जिब्रान – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।
1937 – श्रीधर वेंकटेश केलकर – प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।
1949 – बीरबल साहनी अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पुरावनस्पति वैज्ञानिक थे।
1984 – नाजिश प्रतापगढ़ी – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1995 – मोरारजी देसाई – भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2020 – मशहूर शास्त्रीय गायिका शांति हीरानंद का निधन।
2020 – महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरी का निधन।
2021 – हिंदी व पंजाबी की तीन सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हुआ।
2022 – शिव कुमार सुब्रमण्यम भारतीय अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और पटकथा लेखक।
2023 – अमेरिकी कॉमिक स्ट्रिप कार्टूनिस्ट और चित्रकार अल जाफ़ी (102) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी मूल में जन्मी अपराध लेखिका ऐनी पेरी (84) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी बैले नर्तक पियरे लैकोट (91) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश उद्यमी टेड टोलमैन (86) का निधन हुआ।
*10 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी दिवस (प्राचीनपरम्परानुसार)।
🔅 भगवान श्री महावीर जी जयंती (जैन)।
🔅 आसरादेवी यात्रा-दोनाद ख़ुर्द (अकोला)।
🔅 मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती।
🔅 श्री नारायण राणे जन्म दिवस।
🔅 श्री प्रेम कुमार धूमल जन्म दिवस।
🔅 डॉ नौतम भट्ट जयन्ती।
🔅 श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस।
🔅 डॉ डोनवा डेथवेल्सन लापांग स्मृतिदिवस।
🔅 श्री बीरबल साहनी स्मृति दिवस।
🔅 जल संसाधन दिवस।
🔅 विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती)।
🔅 भारतीय रेल सप्ताह (10 से 16 अप्रैल)।
🔅 विश्व होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह (10 से 16 अप्रैल)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*