हरियाणा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉक्टर सविता खासा और डॉक्टर जया शर्मा का हुआ सम्मान

भिवानी (ब्यूरो): वंदना अस्पताल परिसर में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉक्टर सविता खासा सेवानिवृत्त ईएसआई चिकित्सा अधीक्षक और डा. जया शर्मा त्रिवेणी अस्पताल की दंत चिकित्सक को उनकी उत्कर्ष चिकित्सा सेवाओं के लिए लायंस क्लब भिवानी सुरभि और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा माला , पटका, पौधा और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का मकसद लोगों को उनकी सेहत के प्रति सचेत करते हुए स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर रखने के लिए जागरूक करना है। हर साल वल्र्ड हेल्थ डे को मनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एक खास थीम निर्धारित करता है, यह थीम उस समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती को दर्शाती है। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी लोगों को चाहे वह किसी भी देश, जाति, धर्म या आर्थिक वर्ग से हो उसे स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम- स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्णा भविष्य है रखी गई है। यह थीम माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित है। जिसका उद्देश्य प्रेगनेंसी, डिलीवरी और पोस्टपार्टम केयर के समय उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की जरूरतों पर जोर देना है। इस अवसर पर डॉक्टर वंदना पूनिया, डॉक्टर करन पूनिया, डॉक्टर रमेश खासा, डॉक्टर बनी सिंह , राज सिंह , पिंकी , रानी, रेखा व गीता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button