हरियाणा

इनेलो की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुटता और समर्पण की शपथ ली गई

भिवानी, ( ब्यूरो): यहां जाट धर्मशाला में मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इनेलो शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बैठक की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. ओमप्रकाश चौटाला के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। इसके उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु सहित ओमप्रकाश गौरा, नरेंद्र वर्मा, धर्मपाल ओबरा, सुनील लांबा, दिलबाग चेयरमैन, अनिल काठपालिया, राजेश पुनिया, निशांत ढांडा, शारदा मिश्रा, करतार पंघाल, सूरजभान एसडीओ, भूप सिंह श्योराण, मनदीप, अशोक मैनेजर, मदन वर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा लड्डू खिलाकर नई जिम्मेवारी की बधाई दी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इनेलो को जनता के लिए एक मजबूत विकल्प बनाने पर जोर दिया।

 

Related Articles

Back to top button