हरियाणा

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से आए न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा का भिवानी बार में पहुंचे पर बार एसोसिएशन ने किया जोरदार स्वागत

भिवानी, (ब्यूरो): भिवानी बार सभागार में पंजाब एंड हरियाणा के न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा का स्वागत भिवानी बार प्रधान संदीप तंवर ने बुके और स्मृति चिन्ह देकर किया। उनके साथ आए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी. आर. चालिया व अन्य न्यायिक अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। मंच का संचालन सेकेट्ररी विनोद भारद्वाज ने किया। विनोद भारद्वाज ने न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा के बारे में संक्षिप्त विवरण देते हुए बार को बताया कि माननीय न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा भारतीय न्यायपालिका के प्रतिष्ठित एवं विद्वान न्यायाधीशों में से एक हैं। उन्होंने संविधान कानून, सेवा कानून, श्रम कानून, मध्यस्थता कानून और आपराधिक कानून जैसे महत्वपूर्ण विधिक क्षेत्रों में गहन विशेषज्ञता अर्जित की है। उनका कानूनी सफर अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 2011 में राजस्थान उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं और तत्पश्चात माननीय सर्वोच्च न्यायालय में भी प्रभावी अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। न्याय के प्रति उनकी निष्ठा और दक्षता को देखते हुए उन्हें 2016 में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने 25 हजार से अधिक मामलों का निपटारा कर न्याय प्रदान किया। वर्ष 2022 में उनका स्थानांतरण पटना उच्च न्यायालय में हुआ। वर्ष 2023 उनका स्थानांतरण पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में होने पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तत पश्चात प्रधान संदीप तंवर ने वकीलों को वकालत के पेशे में आने वाली समस्याओं के बारे में न्यायमूर्ति के समक्ष रखा जिसको उन्होंने बड़ी गंभीरता से सुना और समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया और स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रधान संदीप तंवर ने भगवान श्रीराम की मूर्ति भेट कर भिवानी बार की ओर से न्यायमूर्ति महोदय का बार मे पधारने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर उप प्रधान रेणु बाला सैनी, जॉइंट सेक्रेटरी सोनु वसिष्ठ,कोषाध्यक्ष कंचन रखेजा ऑडिटर कन्हैया लाल, लाइब्रेरियन नीर कैलाश,एडवोकेट अविनाश सरदाना, बी. बी. जैन, मनोहर लाल सरदाना, बिजेंद्र सिंह पंघाल, रघुवीर रंगा, चरणसिंह दहिया, वीरभान मलिक, जयपाल चौहान, बलबीर शर्मा, सोहनलाल मक्कड़, दीनदयाल अग्रवाल, ब्रह्मानंद, दिनेश गुप्ता, चंद्रपाल चौहान, सुरेंद्र हंस, शीलचंद, जोगिंद्र तंवर, संजीव तंवर, नरेंद्र मुदगिल, हवासिंह यादव, वेदप्रिय आर्य, गणेश बंसल, सुमित जांगड़ा, राजेश तंवर, देवेन्द्र तंवर, मुकेश जांगड़ा, सतबीर राघव, शक्तिसिंह सैनी, निर्मल प्रकाश,मनमोहन भूरटाना, राजेश नागर, जयसिंह सोनी, केन्द्रमणि, शक्ति सिंह सैनी, हवासिंह यादव, मंजू शर्मा, शिला तंवर, मुकेश चौहान, दीपेश सारसर, राजेश यादव, दीपक तंवर, राजेन्द्र कौशिक, युधिष्ठिर वत्स, बजरंग शर्मा, कांतिचन्दर कौशिक, राकेश वत्स, राजेश आर्य, महेश भारद्वाज, दिनेश वर्मा, राजीव गौड़, विकास नागर, अमित बंसल, महेश देशवाल, पंकज शर्मा आदि अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button