पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 17 मार्च 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 मार्च 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 19:36 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 14:47 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* विष्टि – 19:36 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ध्रुव – 15:44 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:29
*🌄सूर्यास्त-* 18:30
*🌙चन्द्रोदय-* 21:17
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 07:59 से 09:29
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 चैत्र बदी तृतीया 19:36 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सूर्य उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में 27:11 पर , विघ्नकारक भद्रा 06:13 से 19:34 तक , कल्पादि , वक्री बुध पश्चिम में अस्त 18:30 पर (पंचांगभेद) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , छत्रपति शिवाजी जयन्ती (तिथि के अनुसार) , श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस , महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती , श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस व श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्थी 22:12 तक पश्चात् पंचमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*घासमुष्टिं परगवे*
*दद्यात् संवत्सरं तु यः ।*
*अकृत्वा स्वयमाहारं*
*व्रतं तत् सार्वकामिकम् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६९
*अर्थात् 👉*
_जो एक वर्ष तक प्रतिदिन स्वयं भोजन के पहले दूसरे की गाय को एक मुट्ठी घास खिलाता है, उसका वह व्रत समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 मार्च 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा व धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप खुशनुमा रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विरोधी पक्ष ईर्ष्या सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । थौड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में हल्का तनाव रह सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1527 – चित्तौडग़ढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।
1672 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1769 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।
1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।
1870 – मासेचुएट्स में वेलेसली कॉलेज की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1886 – मिसिसिपी में 20 अश्वेत लोगों की हत्या हुई।
1906 – ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई।
1929 – जनरल मोटर्स ने जर्मनी की ऑटो कंपनी एडम ओपल का अधिग्रहण किया।
1942 – दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को अमेरिका में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट द्वारा खोला गया।
1943 – विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन का उपयोग कर विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया था जो कि असफल रहा।
1959 – बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।
1978 – दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के हमले के चलते हजारों फ़िलिस्तीनी को अपने घर बार छोड़ कर भागना पडा था।
1987 – भारत के मास्टर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया। भारत-पाक के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलौर में आखिरी मैच था।
1992 – दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, जिसमें चमड़ी के रंग के आधार पर इंसानों में भेद करने के नियम को खत्म कर दिया गया।
1992 – अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर हमले में 28 मरे।
1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
1996 – क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
1998 – झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
2003 – श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2004 – नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2006 – अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2008 – चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए ‘चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक’ 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया।
2008 – लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
2011 – संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन लीबिया में नो फ्लाई ज़ोन बनाने हेतु एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। इस प्रस्ताव का आधार बना कर पश्चिमी देशों ने लीबिया में चल रहे गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया और लीबिया में कर्नल मुम्मर गद्दाफी के प्रभुत्व वाली सरकार को गिरा दिया।
2013 – इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
2019 – पाक में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में अजहर के बेटे और भाई समेत 100 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार हुए।
2019 – इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़ से 50 लोगों की मौत व दर्जनों लापता।
2019 – न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल सात भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत हुई।
2020 – इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने पवित्र शिया शहर नजफ के पूर्व गवर्नर अदनान जुरफी को नया प्रधानमंत्री नामजद किया।
2020 – केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए ‘ब्रेक द चेन’ नाम से एक विशाल हैंडवाशिंग अभियान शुरू किया।
2020 – बांग्लादेश में “जतीर पीता” बंगबंधु शेख मुजीबुल रहमान की 100 वीं जयंती मनाई गयी।
2020 – दुनिया के सात ज्वालामुखी शिखर को फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
2021 – भारत के साथ फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर इटली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ।
2021 – ढाका मेडिकल कॉलेज के ICU में आग लगने से 3 मरीजों की मौत हुई।
2022 – बांग्लादेश सरकार और विश्व बैंक के बीच एक करोड़ 20 लाख अमरीकी डॉलर का वित्तीय समझौता हुआ।
2022 – यूक्रेन युद्ध : मैरियूपोल में बमबारी से तबाह हुए थिएटर के मलबे में सैकड़ों लोग दबे।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में भारत की आर्कटिक नीति जारी की।
2022 – ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में ऐतिहासिक जहाज निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2023 – ढाका में, भारतीय उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित मिशन लाइफ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
2023 – उत्तराखंड में पशु चिकित्सा और आयुर्वेद विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन शुरू हुआ।
2023 – लाहौर हाईकोर्ट से इमरान खान को 9 मामलों में जमानत मिली।
2023 – इंटरनेशनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
2023 – नेपाल में रामसहाय प्रसाद यादव को देश का तीसरा उपराष्ट्रपति बनाया गया।
2024 – विरोधियों को दबाने और उनकी हत्या करने के बाद, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 87.8% वोट के साथ सोवियत काल के बाद के रिकॉर्ड चुनाव में जीत का दावा किया।
2024 – भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास “अभ्यास लमितिये-2024” में भाग लेने के लिए सेशेल्स रवाना हुई।
*17 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1864 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1891 – रामनवमी प्रसाद – जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
1920 – शेख मुजीबुर्रहमान – बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1925 – रेवाड़ी के कोसली में जन्मे ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)।
1932 – निरुपमा बरगोहाइँ असमिया भाषा की विख्यात साहित्यकार।
1933 – सुलोचना चव्हाण – एक मराठी गायिका थीं।
1939 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
1946 – पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1962 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ।
1990 – बैटमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का जन्म हुआ।
*17 मार्च को हुए निधन👉*
1977 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका।
1989 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
2019 – मनोहर पार्रीकर भारत के एक राजनेता थे जो तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
2020 – बेट्टी विलियम्स – उत्तरी आयरलैंड की राजनीतिक कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता।
2020 – जाने-माने मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन।
2021 – जॉन पॉम्बे मगुफुली -पूर्व तंजानिया के राष्ट्रपति।
2021 – हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद रहे श्री राम स्वरूप शर्मा का निधन हुआ।
2021 – पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकन पॉप, एआर एंड बी, और फ्रैंक गायक – गीतकार क्लेरेंस “फ़ज़ी” हास्किन्स (81) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता लांस रेडिक (60) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व अमेरिकी कांग्रेसी , एक रंगीन मिजाज राजनेता जॉन जेनरेटे (86) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी संगीतज्ञा सैंड्रा क्राउच (81) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश क्रिकेट स्पिन गेंदबाज रॉबिन हॉब्स (81) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश गायक – गीतकार स्टीव हार्वे (73) का निधन हुआ।
*17 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 छत्रपति शिवाजी जयन्ती (तिथि के अनुसार)।
🔅 श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस।
🔅 महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती।
🔅 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस।
🔅 श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*