किसानो की आय में बढ़ोतरी करने का किया जाएगा हर संभव प्रयास: श्याम सिंह राणा

भिवानी, (ब्यूरो): कृषि, किसान कल्याण पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को बवानीखेड़ा विधानसभा के सैय गांव में श्री श्याम गौशाला में पहुंचे। जहां ग्रामिणो ने कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा एवं विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि का किया भव्य स्वागत। कैबिनेट मंत्री राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है। हर नागरिक को अपने देश को विकसित करने के लिए अपना अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक समान विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमारी सरकार सबका साथ- सबका विकास के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढाने के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं किसान परिवार से आते है जो किसानों की हर समस्या को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने आते ही 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को हमें अपनाना होगा जिससे कि किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मत्स्य पालन एवं बागवानी को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालन और पराली प्रबंधन में बेहतर सुधार करके किसानों की आय में बढ़ोतरी करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा आज सैय गांव में बनी श्री श्याम गोशाला के शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट दी। उन्होंने कहा जहां भी अमन, चैन, शांति और अनुशासन होगा वहां पर उन्नति निश्चित तौर पर होगी। अनुशासन समाज के विकास की पहली कड़ी है। बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहां कि मुझे आपकी सेवा करने का मौका मिला है, मैं हमेशा आपके बीच में खड़ा मिलूंगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात आपकी सेवा में रहते हैं। बवानीखेड़ा के प्रति मुख्यमंत्री का विशेष लगाव व ध्यान है।