होली रंगों का ही नहीं, बल्कि भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का पर्व: अर्जुन दास मिढ़ा
जगत कालोनी मित्र मंडल ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया होली धुलेंडी का त्यौहार

भिवानी, (ब्यूरो): होली रंगों का ही नहीं, बल्कि भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का सबसे बड़ा पर्व माना जाता हैं, जिसे पूरा भारत वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाता है। इस पर्व पर हम सभी को आपसी भेदभाव भुलाकर आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए। यह बात स्थानीय जगत कालोनी स्थित जगत कालोनी मित्र मंडल द्वारा आयोजित होली धुलेंडी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मंडल के संरक्षक समाजसेवी अर्जुन दास मिढ़ा ने कही।मंडल के सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल व गले लगाकर होली धुलेंडी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। महोत्सव में डॉ.हरीश कुमार ने कहा कि होली का पर्व बड़े ही परम्परागत तरीके से मनाते हैं, जिसमें सर्व धर्म के लोग मिलकर रंगोत्सव का आनंद उठाते हैं। महोत्सव में अनुज शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमे भारतीय संस्कृति से अवगत कराते हैं और वे देश, समाज व परिवार की उन्नति में खुशियों के रंग घोलते हैं। महोत्सव में रजत वधवा ने कहा कि हमें होली के पर्व पर पानी से होली ना खेलकर दूसरो को भी तिलक होली खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर राणा, एडवोकेट के.के. गुप्ता, कृष्ण कुमार, अजय मिढा, रजत वधवा, दिनेश मिढ़ा, विवेक चौधरी, राज वधवा, आशा मिढ़ा, बैंक अधिकारी सुनीता कुमारी, सुषमा, डॉ ममता वधवा, काम्या, सीमा रानी, सोनल, आशु, पिंकी, मोनिका, पुष्पा, पुलकित, अर्पित , तेजस, देवी, काव्या, भानु सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।