पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 14 मार्च 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 मार्च 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 12:27 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – पूर्णरात्रि
*💫करण-* बव. – 12:27 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शूल – 13:22 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:32
*🌄सूर्यास्त-* 18:28
*🌙चन्द्रोदय-* 18:37
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 12:57 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 11:01 से 12:30
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी पूर्णिमा 12:27 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान आदि की फाल्गुनी पूर्णिमा , होलाष्टक समाप्त , होली का विभूति धारण , धूलिवन्दन , मन्वादि , हुताशिनी पूर्णिमा , डोलोत्सव / यात्रा (बंगाल) , माघी मासम् (दक्षिण भारत) , धुरेड़ी (फाग / धुलेण्डी , छारेंडी , रंगभरी होली) , फाल्गुन – मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , सूर्य की मीन संक्रान्ति 18:50 पर (पुण्यकाल 11:27 से सूर्यास्त तक , गौ – अन्न दान – गोदावरी स्नान) , मीन (खर) मासारंभ , गणगौर पूजा प्रारम्भ , काशी में होली , चौसट्ठीदेवी दर्शन – पूजन , अष्टाह्निका व्रत पूर्ण (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , खंडग्रास चंद्रग्रहण 09:29 से 15:29 तक (भारत में अदृश्य होने से सूतक आदि का कोई प्रभाव नहीं) , श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती (गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) , श्री लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) , अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस , श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस , श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस , पाई दिवस , सौर प्रशंसा दिवस (Solar Appreciation Day , मार्च का दूसरा शुक्रवार) व नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 28वाँ)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र बदी प्रतिपदा 14:36 तक पश्चात् द्वितीया शुरू।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वैमनस्यं तृणीकृत्य*
*होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।*
*नानारङ्गजलैर्बन्धो*
*सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।*
*भावार्थ👉*
_मन – मुटाव को घासफूस बनाकर होली की आग से राख बना डाला। आओ अब रंगों और पानी से भाईचारा बढ़ाएँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 मार्च 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आयेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का बेहतरीन रहने वाला है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलेगी। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज की गयी यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।
*ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें*
*Whatsapp*
https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/20188
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के इनकम में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई भी नये कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से लेकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलनी तय है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। साथ – साथ घर पर ही मूवी देखने आदि का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1728 – जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।
1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1800 – कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।
1826 – पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।
1834 – जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।
1879 – बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1917 – चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।
1989 – दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 – श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 – मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
2001 – रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 – चीन
में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।
2008 – विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
2019 – आबु धाबी में विश्व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।
2019 – मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल।
2019 – सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।
2019 – करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत-पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।
2020 – राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्क और हैण्ड सैनिटाइजर आवश्यक वस्तुएं घोषित की।
2020 – तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्पादन फिर से शुरू हुआ।
2021 – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK का घोषणापत्र जारी किया।
2021 – म्यांमा में पिछले छह हफ्तों से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन में 39 लोग मारे गये।
2022 – जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में रहस्यमय विस्फोट से 3 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।
2022 – डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्री, श्री मैग्नस हुनिके के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
2023 – डीआरडीओ ने ओडिशा समुद्र तट से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल ( प्रक्षेपणास्त्र ) के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए।
2023 – बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरे संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में समापन हुआ।
2023 – काला सागर के ऊपर एक रूसी SU-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से टकराया।
2023 – डीआरडीओ की स्वदेशी पावर टेकऑफ शाफ्ट का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट बेंगलुरू में एलसीए तेजस पर हुआ।
2023 – मेघालय का पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिलांग में शुरू हुआ।
2024 – मुंबई ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया व रिकॉर्ड 42वीं बार यह खिताब जीता।
2024 – ओहायो, केंटकी, इंडियाना और अर्कांसस के कुछ हिस्सों में तूफान से लगभग 40 लोग घायल हुए व तीन लोग मारे गए।
*14 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1833 – हॉब्स टेलर पहली डेंटिस्ट का जन्म हुआ।
1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले बुद्धि के धनी मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1895 – गुरमुख निहाल सिंह – दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे।
1913 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल किया था।
*14 मार्च को हुए निधन👉*
1883 – कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
1963 – जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रसिद्ध राजनेता थे।
1986 – के. सी. अब्राहम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1997 – वीरेंदर पाटिल – एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ थे और वे दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2010 – गोविंद विनायक करंदीकर (‘विंदा करंदीकर’) – मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।
2018 – नरेन्द्र झा – भारतीय अभिनेता (रईस, हैदर), हृदयघात से निधन।
2018 – ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।
2018 – वसंत वैद्यनाथन – श्रीलंका में हिन्दू कार्यकर्ता और रेड़ियो प्रसारणकर्ता।
2020 – मलयालम को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने वाले कवि रामचंद्रन का निधन।
2021 – प्रसिद्ध पद्म भूषण विजेता चित्रकार लक्ष्मण पई का 95 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का कोरोना से निधन हुआ।
2022 – प्री – स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक भारतीय शिक्षाविद् मीना स्वामीनाथन का निधन हुआ।
2022 – आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे कुमुदबेन जोशी का निधन हुआ।
2022 – पंजाब के जालंधर जिले में हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की गोली मारकर हत्या की।
2023 – वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (78) का निधन हुआ।
2023 – करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ और पॉप गायक और गीतकार बॉबी कैल्डवेल (71) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गोल्फर जिम फेर्री (91) का निधन हुआ।
2024 – बेल्जियमी फुटबॉल खिलाड़ी लियोन जोसेफ सेमेलिंग (84) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी जॉकी वाल्टर ब्लम (89) का निधन हुआ।
*14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 धुरेड़ी (फाग / धुलेण्डी , छारेंडी , रंगभरी होली)।
🔅 खंडग्रास चंद्रग्रहण 09:29 से 15:29 तक (भारत में अदृश्य होने से सूतक आदि का कोई प्रभाव नहीं)।
🔅 श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती (गौरा पूर्णिमा , फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री लक्ष्मी जयंती (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस।
🔅 श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस।
🔅 श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस।
🔅 पाई दिवस।
🔅 सौर प्रशंसा दिवस (Solar Appreciation Day , मार्च का दूसरा शुक्रवार)।
🔅 नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 28वाँ)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*