हरियाणा
डीआईपीआरओ कार्यालय में मनाई गई इको फ्रेंडली तिलक होली
अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को लगाया तिलक

भिवानी, (ब्यूरो): डीआईपीआरओ संजीव सैनी ने कहा कि पवित्र होली त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। अधिकारियों व कर्मचारियों में होली का त्योहार खेलने से आपसी तालमेल व समन्वय बेहतर होती है और कर्मचारियों की झिझक भी दूर होती है। लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिलक लगाकर होली मनाई। उन्होंने भाईचारे की भावना को प्रबल करते हुए प्रेम पूर्वक होली का पर्व मनाया और नागरिक को एक संदेश दिया कि वे होली के दौरान पानी को बर्बाद न करें। होली रंगों का त्यौहार है। होली के त्योहार पर हर्बल रंगों के साथ तिलक कर होली मनानी चाहिए।