हरियाणा

नगर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा की नीतियों पर लगाई मोहर: नरेश मीनू अग्रवाल

भिवानी, (ब्यूरो): हाल ही में संपन्न हुए नगर निकायचुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाकर भाजपा सरकार की नीतियों पर मोहर लगाते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम किया। यह बात भाजपा नेता नेरश मीन अग्रवाल ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशी को जीतने का काम किया। यह जीत जनता के अधिकारों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से पूरे प्रदेश का संपूर्ण विकास होगा।

Related Articles

Back to top button