शहीद ही देश की असली दौलत होती है: महिपाल रूदड़ौल
भिवानी, (ब्यूरो): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत गौरव अवार्डी महिपाल सिंह रूदड़ौल उपस्थित हुए। स्कूल प्राचार्या सतेन्द्र कुमारी कंसल ने महिपाल सिंह का स्वागत किया तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महिपाल सिंह रूदड़ौल ने विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों व देशभक्तों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए तथा देशसेवा में अपना योगदान देना चाहिए यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होंने कहा कि शहीद ही देश की असली दौलत होती है। हमें उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यानंद मेचु, नरेन्द्र श्योराण, राजकुमार अग्रोहिया, राजेश कुमार सूर्या, मीना सांगवान, अनीता चौहान, धीरज कुमारी, ज्योति ग्रेवाल व गीता चहक समेत सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।