हरियाणा

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के लगातार तीसरी बार जिला प्रधान बने ईश्वर शर्मा

कर्मचारियों के हक व अधिकारों के संघर्ष में हमेशा रहेगे आगे : ईश्वर शर्मा

भिवानी, (ब्यूरो): पुराना बस स्टैंड के प्रांगण में सोमवार को रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के भिवानी जिला का त्रिवार्षिक चुनाव ईश्वर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर आयोजित मीटिंग में राज्य कार्यकारिणी की तरफ से प्रेम सिंह सैनी, सुरेश चंद्र शर्मा, रण सिंह श्योराण ने भाग लिया। चुनाव की सभी प्रक्रियाओं को मद्देनजर रखते हुए ओमप्रकाश भुक्कल ने ईश्वर शर्मा को प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया, जो कि सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। जिसके बाद ईश्वर शर्मा लगातार तीसरी बार रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष बने। इसके अलावा प्रभुराम गिल को चेयरमैन, रामफल सिवाड़ा को सचिव, ओमप्रकाश भुक्कल को वरिष्ठ उपप्रधान, जनस्वास्थ्य से बद्री प्रसाद कुडल सह सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अलावा ब्लॉक लोहारू से कर्ण सिंह गिगनाऊ प्रधान, तोशाम से राय सिंह, बहल से राजवीर, कैरू से बलबीर शर्मा, ब्लॉक बवानीखेड़ा से धर्मपाल को प्रधान चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के लगातार तीसरी बार जिला प्रधान चुने गए ईश्वर शर्मा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हकों की आवाज मजबूती से उठाएंगे तथा उनके हितों के संघर्ष में पहले कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे, ताकि उनके अधिकारों के शोषण पर रोक लगाई जा सकें। इस अवसर पर बलबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, अर्जुन सिंह, हरि सिंह गोयत, द्वारका प्रसाद शर्मा, नफे सिंह, रणबीर सिंह तोमर, आनंद शर्मा, रमेश मान, चैनवीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button