पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 28 फरवरी 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 फरवरी 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 27:18 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 13:41 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना – 16:49 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्ध – 20:07 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:47
*🌄सूर्यास्त-* 18:20
*🌙चन्द्रोदय-* 06:59
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 29:58 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 11:07 से 12:34
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी प्रतिपदा 27:18 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , फाल्गुन शुक्लपक्ष प्रारम्भ , पंचक जारी , चन्द्रदर्शन शुभ (कल भी) , पयोव्रत प्रारम्भ , इष्टि , संत निलोबाराय यात्रा प्रारम्भ ,” गोकरण – महावलेश्वर रथोत्सव , नीलोबाराई यात्रा प्रारंभ-पिंपलनेर (ए. नगर) , श्री उदयसिंह राणा स्मृति दिवस , डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति दिवस , श्रीमती कमला नेहरू स्मृति दिवस , श्री दिग्विजय सिंह जन्म दिवस , श्री विजय बहुगुणा जन्म दिवस व राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 फाल्गुन सुदी द्वितीया 24:11 तक पश्चात् तृतीया 28:06 तक , चंद्रदर्शन शुभ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*तथा गवार्थे शरणं*
*शीतवर्षसहं दृढम् ।*
*आसप्तमं तारयति*
*कुलं भरतसत्तम ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६
*अर्थात् 👉*
_हे भरतश्रेष्ठ! जो गौओं के लिये सर्दी और वर्षा से बचाने वाला सुदृढ़ निवास स्थान बनवाता है, वह अपनी सात पीढ़ियों का उद्धार कर देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 फरवरी 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। यात्रा योग बन रहे हैं। आप अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। आपको जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। आपकी कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपका स्वाथ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको के प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्कि हो जायेगी। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज समय आपके साथ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए।आज किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे । परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके धन लाभ के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थी के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने की योजना बना सकते है । परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
संभलकर फैसला लेने से आज आपके धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार में बढ़ोतरी होगी । कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। आज घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है , अपने गुससे और जुबान पर सयम रखें और विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे । आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय लगभग सही रहेगा । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे , जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे । जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे । रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1522 – स्वीडन में जनता ने डेनमार्क के वर्चस्व के विरुद्ध संघर्ष का आरंभ किया।
1704 – भारतीयों ने दीरफील्ड मास पर हमला किया 40 मारे गए और 100 का अपहरण।
1728 – पालखेड की लड़ाई में मराठा पेशवा बाजीराव प्रतहम ने दक्कन के मुगल गवर्नर, कमर-उद-दीन खान, असिफ याह, निजाम-उल-मुल्क को पराजित किया।
1749 – हेनरी फिल्डिंग्स के पहले संस्करण “टॉम जोन्स” का प्रकाशन किया गया।
1759 – पोप क्लेमेंट XIII ने बाइबल को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने की इजाजत दी।
1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1813 – रूस और फ्रांस के बीच रानजैतिक व सैनिक संधि हुई।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1847 – अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1896 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदेमातरम गाया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1922 – प्राचीन देश मिस्र ने स्वतंत्रता प्राप्त की।
1928 – सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया।
1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1950 – ‘द पीक डिस्ट्रिक्ट’ ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे गए।
1991 – फ़ार्स की खाड़ी के 40 दिवसीय युद्ध में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश सीनियर ने संघर्ष विराम की घोषणा की।
1991 – खाड़ी में युद्ध विराम लागू।
1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
1994 – अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
1996 – क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
1997 – पाकिस्तान में आए भूकंप से कई लोगों की मौत हुई।
1999 – कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
2003 – नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2003 – अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2003 – भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।
2005 – मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।
2006 – फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।
2008 – वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की।
2008 – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने ‘वैट’ विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।
2008 – नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।
2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2019 – प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। बैठक में तीनों सेनाप्रमुख और वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हुए।
2020 – जाने-माने संपादक श्रीकर प्रसाद का नाम ‘सबसे ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मों को संपादित’ करने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
2020 – सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आम माफी (एमनेस्टी) योजना की घोषणा की। योजना एक मार्च, 2020 से प्रभावी ।
2020 – हरियाणा: बहादुरगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिए में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 4 की मौत, 27 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2020 – सीरिया में बड़ा हवाई हमला, तुर्की के 33 सैनिकों की मौत, यूएन ने कहा- युद्ध रोकें।
2021 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने सुबह 10: 24 पर श्रीहरिकोटा से पी.एस.एल.वी.-सी. 51 के जरिये ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-वन और 18 अन्य उपग्रहों को प्रक्षेपितख किया।
2021 – म्यामां में नागरिक सरकार की बहाली की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और सशस्त्र बलों की कार्रवाई में कम से कम 18 लोग मारे गए।
2022 – रूस और यूक्रेन के बीच संकट के समाधान के लिए बेलारूस सीमा पर उच्च स्तरीय बैठक हुई।
2022 – यूक्रेन ने कहा है कि रूस के हमलों में उसके यहां 14 बच्चों सहित 352 नागरिक मारे गए।
2022 – एडमिरल सैमुअल जे पापारो, सीडीआर पीएसीएफएलटी, यूएस नेवी ने व वीएडीएम माइकल नूनन, नौसेना प्रमुख, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने 25 से 28 फरवरी 22 तक भारत का दौरा किया।
2023 – Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने एलन मस्क।
2023 – देहली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस्तीफा दिया व मुख्यमंत्री ने मंजूर किया।
2023 – भारत ने जीएसएमए गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023 जीता।
2023 – एमवी गंगा विलास ने भारत के रिवर क्रूज सेक्टर में इतिहास रचा; डिब्रूगढ़ में पहली यात्रा पूरी हुई।
2023 – महिला-20 की दो दिवसीय आरंभिक बैठक छत्रपति सांभजी नगर में सम्पन्न हुई।
2024 – उत्तराखंड में कार खाई में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।
2024 – झारखंड के जामताड़ा स्टेशन के पास 12 यात्रियों पर ट्रेन चढने से 2 की मौत कई अन्य घायल हुए।
2024 – भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग (HSD) का आयोजन किया गया।
*28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1913 – पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
1927 – कृष्णकान्त – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1944 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
1947 – दिग्विजय सिंह (राजनीतिज्ञ) – पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश।
1947 – विजय बहुगुणा – उत्तराखण्ड राज्य के सातवें मुख्यमंत्री रह चुके।
1969 – उप्पलापू श्रीनिवास – कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और संगीतकार में एक भारतीय मैंडोलिन वादक ।
*28 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1572 – राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
1884 – वीर सुरेंद्र साई – भारतीय क्रांतिकारी थे।
1904 -जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे।
1936 – कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
1963 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत)।
1989 – तिरुमलै कृष्णमाचार्य भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे।
2018 – जयेन्द्र सरस्वती – तमिलनाडु के काँचीपुरम नगर में स्थित कांची कामकोटि पीठ के ६९वें शंकराचार्य थे।
2020 – पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर (77) का निधन हुआ।
2021 – इंग्लिश अभिनेता जॉनी ब्रिग्स (85) का निधन हुआ।
2022 – एक स्कॉटिश उद्योगपति और लिथगो समूह के उपाध्यक्ष सर विलियम जेम्स लिथगो (87) का निधन हुआ।
2023 – न्यूजीलैंड एसोसिएशन फुटबॉल खिलाड़ी ग्रांट टर्नर (64) का निधन हुआ।
2024 – सोवियत संघ के पूर्व प्रधान निकोलाई रियाज़कोव (94) का निधन हुआ।
*28 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 गोकरण – महावलेश्वर रथोत्सव।
🔅 नीलोबाराई यात्रा प्रारंभ-पिंपलनेर (ए. नगर)।
🔅 श्री उदयसिंह राणा स्मृति दिवस।
🔅 डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति दिवस।
🔅 श्रीमती कमला नेहरू स्मृति दिवस।
🔅 श्री दिग्विजय सिंह जन्म दिवस।
🔅 श्री विजय बहुगुणा जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*