पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 20 फरवरी 2025
इतिहास की 20 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 फरवरी 2025*
*गुरुवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 10:01 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 13:30 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बव. – 10:01 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* ध्रुव – 11:32 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:55
*🌄सूर्यास्त-* 18:14
*🌙चन्द्रोदय-* 25:18
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:24
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 फाल्गुन बदी सप्तमी 10:01 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , भानु सप्तमी , मासिक कालाष्टमी व्रत , अष्ट का श्राद्ध , शक फाल्गुन मास आरम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:31 से , श्री जानकी व्रत (मध्याह्न व्यापिनी , कल भी) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , माता जानकी जयन्ती (मतान्तरे कल भी , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी) , श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती (फाल्गुन कृष्ण सप्तमी) , श्रीनाथ जी पाटोत्सव (नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी) , भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी) , भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी) , राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती , श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती , श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस , अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस , मिजोरम स्थापना दिवस व विश्व सामाजिक न्याय दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी अष्टमी 12:00 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री सीताष्टमी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अनिर्वेदः श्रियो मूलं*
*लाभस्य च शुभस्य च।*
*महान् भवत्यनिर्विण्णः*
*सुखं चानन्त्यमश्नुते ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-५७
*अर्थात्👉*
_उद्योग में लगे रहना — उससे विरक्त न होना धन, लाभ और कल्याण का मूल है। इसलिए उद्योग न छोड़ने वाला मनुष्य महान हो जाता है और अनन्त सुख का उपभोग करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 फरवरी 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये और भी बेहतर व बीजी रह सकता है। आप किसी सामाजिक आयोजन विवाह कार्यक्रम आदि में जा सकते हैं। धार्मिक विचार अग्रसर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। प्रेमीजनों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। किसी प्रयोजन की हल्की चिंता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1547 – एडवर्ड षष्ठम् का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।
1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
1833 – मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
1847 – राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1868 – ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।
1933 – एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1940 – इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1965 – नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
1968 – मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976 – मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982 – कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।
1986 – सोवियत संघ द्वारा ‘सेल्युत-7’ की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987 – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
1988 – रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989 – आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
1999 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
1999 – दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2000 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
2001 – लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
2002 – काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003 – ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
2007 – यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
2008 – रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।
2008 – भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
2008 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
2015 – स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की – सऊदी अरब भारत में एक खरब डॉलर निवश करेगा।
2019 – सरकारी सुरक्षा के दायरे में रहकर आतंकियों की भाषा बोलने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा जम्मू–कश्मीर प्रशासन ने वापस ले ली तथा राज्य के 155 राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी घटा दी।
2020 – जर्मनी में एक संदिग्ध स्वदेशी चरमपंथी ने हिसू शहर के शीशा बार और कैफे में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2020 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस का पहला थ्री-डी आण्विक स्केल मानचित्र तैयार किया।
2021 – भारत और मालदीव ने मछली-प्रसंस्करण, लोक प्रसारण, सतत शहरी विकास, सड़क अवसंरचना और आवास सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2021 – भारत और चीन के बीच कोर कमाण्डर स्तर की 10वें दौर की वार्ता में सेना को पीछे हटाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
2021 – श्री जो बाइडेन ने अमरीकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे के बाद पैरिस समझौते में दोबारा शामिल होने की प्रक्रिया से जुड़े कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
2022 – राजस्थान में कोटा में नयापुरा पुलिया से कार के चंबल नदी में गिर जाने से दूल्हे सहित 9 बारातियों की मौत हुई।
2022 – विज्ञान सर्वत्र पूज्यते नामक सप्ताह भर चलने वाला स्मरणोत्सव (22 फरवरी से 28 फरवरी तक) शुरु हुआ।
2023 – तुर्की में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 3 की मौत व 200 से ज्यादा घायल हुए।
2023 – जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.4 तीव्रता आया भूकंप आया।
2023 – उत्तर कोरिया ने 48 घंटों में बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा परीक्षण किया।
2023 – भारतीय थल सेना और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास आरंभ हुआ।
2023 – संजय कुमार मिश्र ने झारखंड के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
2023 – लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया।
2024 – श्री मोदी ने जम्मू में AIIMS-IIM का उद्घाटन किया।
2024 – महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में 10% आरक्षण का विधेयक विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित हुआ।
2024 – बहुप्रतीक्षित इंडस-एक्स सम्मेलन नई दिल्ली मे शुरू हुआ।
*20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1909 – अजय घोष – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
1921 – राव बीरेन्द्र सिंह – एक भारतीय राजनेता थे और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
1932 – भबेन्द्र नाथ सैकिया – भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
1935 – नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी – भारतीय राजनीतिज्ञ व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ।
1945 – अनु कपूर, भारतीय अभिनेता।
1946 – पंकज बिष्ट – हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार व समालोचक ।
1947 – जयन्त कुमार मलैया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश।
1955 – रघुवेंद्र तंवर – भारतीय साहित्यकार ।
1973 – प्रियांशु चटर्जी – एक भारतीय मॉडल और अभिनेता है।
1976 – रोहन गावास्कर, क्रिकेटर।
1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री।
*20 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1934 – स्वामी शिवानन्द – रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।
1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।
1972 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1985 – भवानी प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
2001 – भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
2014 – पार्वती कृष्णन – एक भारतीय राजनीतिज्ञा थीं।
2014 – रघु कुमार (या रेघु कुमार) एक भारतीय संगीत रचयिता थे।
2022 – पश्चिम बंगाल कैबिनेट मंत्री साधन पांडे (71) का लंबी बीमारी से निधन हुआ।
2023 – गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली (87) का निधन हुआ।
2024 – फेमस टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह (उम्र 59) का निधन हुआ।
*20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 माता जानकी जयन्ती (मतान्तरे कल भी , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी)।
🔅 श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती (फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।
🔅 श्रीनाथ जी पाटोत्सव (नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।
🔅 भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।
🔅 भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।
🔅 राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती।
🔅 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस।
🔅 अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस।
🔅 मिजोरम स्थापना दिवस।
🔅 विश्व सामाजिक न्याय दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*