हरियाणा

कानून के प्रति महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है: सीजेएम विशाल राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को

झज्जर,(ब्यूरो): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जिला एडीआर सेंटर में महिला दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता  सीजेएम  विशाल ने की। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। महिला थाना की थाना प्रबंधक उप निरीक्षक डॉक्टर किरण ने महिलाओं को दहेज प्रथा घरेलू हिंसा , बाल विवाह,डायल 112 व कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने नालसा द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया और आगामी 8 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करीब 100 महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button