राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 12 फरवरी 2025

इतिहास की 12 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12  फरवरी 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 19:26 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 19:36 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* विष्टि – 07:08 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सौभाग्य – 08:06 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 07:02
*🌄सूर्यास्त-* 18:08
*🌙चन्द्रोदय-* 18:00
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 19:36 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:35 से 13:58
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज बुधवार को 👉 माघ सुदी पूर्णिमा 19:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान – दान – व्रतादि की माघी पूर्णिमा (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक , तिल दान , तिलपात्र दान) ,  सूर्य की कुम्भ / फाल्गुन संक्रान्ति 21:56 पर (पुण्यकाल 15:32 से सूर्यास्त तक) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , होलिका रोपण , माघ स्नान समाप्त , दांडारोपिणी पूर्णिमा (स्थानभेद) , अन्वाधान , माघी मासम (तमिल) , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , माघ मासीय स्नान – दान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , चित्रऋषि यात्रा – तत्सावली (वर्धा) , रथ यात्रा मंगेशी -गोवा , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , भक्त रविदास जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री भैरवी जयन्ती , मां ललिता जयंती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , मरुस्थल मेला जैसलमेर (राज. , पूर्ण) , मेला वेणेश्वरधाम पूर्ण (डूंगर) , महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती , चरित्र अभिनेता प्राण जयन्ती , अन्तर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस व राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (सप्ताह 12 से 18 फरवरी)।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 20:25 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*परापवादनिरताः*
*परदुःखोदयेषु   च ।*
*परस्परविरोधे च*
*यतन्ते सततोत्थिताः।।*
*सदोषं दर्शनं येषां*
*संवासे सुमहद् भयम्।*
*अर्थादाने महान् दोषः*
*प्रदाने च महद् भयम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व  ३९-११/१२
*अर्थात्👉*
_जो दूसरों की निन्दा में ही लगे रहते हैं, दूसरों को दुःख देने और आपस में फूट डालने के लिए सदा उत्साह के साथ प्रयत्न करते हैं, जिनका दर्शन दोष से भरा (अशुभ) है और जिनके साथ रहने में भी बहुत बड़ा खतरा है, ऐसे लोगों से धन लेने में महान् दोष है और उन्हें देने में बहुत बड़ा भय है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 फरवरी 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
1544 – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।
1577 – नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
1610 – फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।
1689 – विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
1719 – ओडरलिंगे वैन 1719 यू.ए., नीदरलैंड की सबसे पुरानी मौजूदा जीवन बीमा कंपनी की स्थापना की।
1736 – नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।
1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडेन के राजा बने। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1855 – अमेरिकी में मिचीगन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1882 – नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना।
1885 – जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का गठन हुआ।
1899 – जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।
1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
1912 – चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
1921 – ब्रिटेन के ड्यूक आफ कनॉट ने दिल्ली में संसद भवन की आधारशिला रखी।
1922 – महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।
1925 – उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
1934 – फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।
1938 – जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
1953 – सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1974 – मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।
1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।
1988 – पश्चिमी तट पर बसे नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए और अन्य अनेक घायल हो गए।
1994 – नेशनल गैलरी आॅफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग ‘द स्क्रीम’ चोरी हुई।
1996 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
1998 – अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
1999 – अमेरिकी सीनेट ने महाभियोग के मामले में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बरी किया।
1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर’ से सम्मानित।
2000 – पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
2002 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का मुकदमा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में शुरू हुआ।
2002 – ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
2006 – एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
2007 – बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।
2008 – अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया।
2008 – पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।
2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।
2009 – प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
2010 – हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार सन्न्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2019 – ‘जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 42 से ज्यादा जवान शहीद व दिल्‍ली के करोलबाग में एक होटल में लगी आग में 17 लोग मारे गए।
2019 – लोकसभा में वित्‍त विधेयक-2019 ध्‍वनिमत से पारित व देशभर की 12 महिलाओं को मिला स्वच्छ शक्ति पुरस्कार ।
2019 – झज्जर : PM ने सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल किया देश को समर्पित, कहा हर साल हो सकेगा 5 लाख मरीजों का उपचार व 60 हजार से ज्यादा टेस्ट एक दिन में करने के लिए झज्जर जिले में  रोबोटिक कोर लैब भी हुई स्थापित।
2019 – फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में मोंटी शर्मा के पगड़ी बांधने की गजब स्टाइल, 7.71 सेकंड में पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड बनाया।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नये कोरोना वायरस से हुई बीमारी को कोविड-2019 नाम दिया।
2020 – जापान के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बने। 12 फरवरी 2020 को इनकी उम्र 112 साल 344 दिन।
2021 – ताजिकिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया व पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके , कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं।
2021 – सीएनजी से चलने वाले भारत के पहले ट्रैक्‍टर की शुरूआत हुई।
2021 – भारत ने म्यांमा से शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाने का आह्वान किया।
2021 – कई एतिहासिक घटनाओं के गवाह रहे भारतीय संसद भवन के शिलान्यास को हुए 100 साल पूरे हुए।
2021 – तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लगभग 16 लोगों की मौत हुई।
2021 – हरियाणा के रोहतक शहर के जाट कॉलेज में  5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2022 – सीरिया में तोप के गोले दागे जाने से दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हुई।
2022 – केंद्रीय क्षेत्र की योजना ‘स्माइल: आजीविका और उद्यम के लिए वंचित व्यक्तियों की सहायता’ को शुरू किया गया।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली- मुंबई एक्‍सप्रेसवे का 246 किलोमीटर लंबा दिल्‍ली- दौसा – लालसोट खंड राष्‍ट्र को समर्पित किया।
2023 – तुर्किये, सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकडा 33,000 से पार पंहुचा , 92 हजार से अधिक लोग घायल।
2023 – असम में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – जी-20 सशक्तिकरण की पहली बैठक के आयोजन का आगरा में समापन हुआ।
2024 – सबसे पुरानी ज्ञात 11,000 पाषाण युग की विशाल संरचना, जिसका उपयोग शिकार के लिए किया जाता था, जर्मन तट से दूर मेक्लेनबर्ग की खाड़ी में डूबी हुई पाई गई।
2024 – नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हुई , विश्वास मत के पक्ष में 129 वोट हासिल किए।
2024 – यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में तेज रफ्तार कार घुसने से 5 लोगों की जलकर मौत हुई।

*12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1742 – नाना फड़नवीस – मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।
1809 – महान् प्रकृतिवादी ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
1809 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ।
1824 – दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी।
1871 – चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं भारत में सामाज सुधारक का इंग्लैंड के न्यूकैसल। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1919 – बांग्ला के विशिष्ट कवि सुभाष मुखोपाध्याय एक बांग्ला साहित्यकार थे।
1920 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
1924 – जी. लक्ष्मणन – भारतीय राजनीतिक दल ‘द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम’ के राजनीतिज्ञ थे।
1924 – बिहार के मधुबनी में जन्में योग शिक्षक धीरेंद्र ब्रह्मचारी जिन्होंने पश्चिम में कुंडलिनी योग सिखाया और 3HO की स्थापना की।
1939 – अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ) – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।
1950 – मौलाना बदरुद्दीन अजमल साहब क़ासमी भारत की सत्रहवीं लोक सभा केे सांसद।
1967 – चित्रवीणा एन रविकिरण – भारतीय संगीतकार।
1972 – अजय नायडू – भारतीय-अमरीकी अभिनेता।
1994 – मोहम्मद हुसामुद्दीन एक भारतीय मुक्केबाज।

*12 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1266 – दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
1713 – जहाँदारशाह – बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
1794 – महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।
1804 – जर्मनी के प्रख्यात दार्शनिक एवं विचारक इमैनुएल कांट (80) का निधन हुआ।
1902 – लॉर्ड डफ़रिन – लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।
1919 – नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर – भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने 1913 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची सम्मेलन में अध्यक्षता की थी।
1919 – सूफ़ी अम्बा प्रसाद – प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
2008 – अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन।
2010 – गोपी कुमार पोदिला – प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।
2019 – मुजाहिदीन से अफगान राष्ट्रपति बने सिबगतुल्ला मुजादीदी का निधन।
2020 – अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन हुआ।
2022 – झारखंड के वीर सपूत शांति भूषण तिर्की छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए।
2022 – दिग्गज कारोबारी व करीब 40 सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे पद्म भूषण सम्मानित राहुल बजाज (83) का पुणे में निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश साइकिल चालक ईलीन शेरिडन (99) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रैपर डेविड जोलिकोअर (54) का निधन हुआ।
2023 – रूसी फ़िल्म निर्देशक वादिम युसुपोविच अब्दराशितोव (78) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश एक्टर व लेखक स्टीव राइट (69) का निधन हुआ।
2024 – वेनेज़ुएलाई फुटबॉल खिलाड़ी ज़्देंको मोरोविच (57) का निधन हुआ।

*12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भक्त रविदास जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री भैरवी जयन्ती।
🔅 मां ललिता जयंती (माघ शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 मरुस्थल मेला जैसलमेर (राज. , पूर्ण)।
🔅 मेला वेणेश्वरधाम पूर्ण (डूंगर)।
🔅 महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती (तारिखानुसार)।
🔅 चरित्र अभिनेता प्राण जयन्ती।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस।
🔅 राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (सप्ताह 12 से 18 फरवरी)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button