पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 03 फरवरी 2025
इतिहास की 03 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 फरवरी 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 28:39 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 23:17 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* कौलव – 17:46 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* साध्य – 27:02 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 07:08
*🌄सूर्यास्त-* 18:01
*🌙चन्द्रोदय-* 10:07
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 23:17 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 08:30 से 09:51
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
_*🔅आज सोमवार को 👉 माघ सुदी षष्ठी 28:39 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , श्री मन्दार षष्ठी , श्री शीतलाषष्ठी (बंगाल) , दारिद्रहर षष्ठी , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:17 तक , पंचक 23:17 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , कुमारयोग 23:17 से , पशु मेला (नागौर) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , तृतीय (अन्तिम) शाही स्नान महाकुंभपर्व (प्रयागराज) , श्री विश्वेश्वरानन्द जयन्ती , श्री विमलनाथ जी ज्ञानकल्याणक (माघ शुक्ल षष्ठी) , स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती , मोहम्मद अलीमुद्दीन स्मृति दिवस व श्री सी. एन. अन्नादुराई स्मृति दिवस।*_
_*🔅कल मंगलवार को 👉 माघ सुदी सप्तमी 26:33 तक पश्चात् अष्टमी शुरू।*_
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यो दद्यादपरिक्लिष्ट-*
*मन्नमध्वनि वर्तते ।*
*आर्तायादृष्टपूर्वाय स*
*महद्धर्ममाप्नुयात् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६३
*अर्थात् 👉*
_जो मनुष्य कष्ट में पड़े हुए अपरिचित राही को प्रसन्नतापूर्वक अन्न देता है, उसे महान धर्म की प्राप्ति होती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 फरवरी 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश ही कर पाएंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1503 – पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 – 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
1760 – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।
1916 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1925 – भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954 – इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988 – पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
1999 – विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वार्षिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
2003 – भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005 – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2006 – मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007 – चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 – इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।
2008 – कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
2008 – ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
2009 – ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
2009 – फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
2009 – गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
2012- सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
2017 – चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।
2018 – भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।
2019 – अबू धाबी में भारतीय प्रवासी ने 19 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती।
2019 – ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग, तीन वैज्ञानिकों की मौत।
2019 – हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बनावाली की बेटी मनीषा ने साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया।
2020 – संयुक्त अरब अमारात में 80 ट्रिलियन घनफुट प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला।
2020 – सोमालिया में टिड्डी दल के प्रकोप के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया ।
2020 – चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 हुई व हांगकांग में अस्पतालों के सैकड़ों कर्मचारी चीन सीमा को बंद करने की मांग पर हड़ताल पर आए।
2020 – केरल में कोरोना वायरस राजकीय आपदा घोषित, देश में अब तक तीन मामलों की पुष्टि ( तीनों केरल में )।
2021 – एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो ‘एयरो इंडिया 2021’ बेंगलुरू में शुरू हुआ।
2021 – म्यांमा की अपदस्थ प्रमुख आंग सान सू ची के खिलाफ अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का मामला दर्ज किया।
2021 – अमरीका ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि-न्यू स्टार्ट पांच वर्ष के लिए बढ़ाई।
2021 – पाकिस्तान ने एक परमाणु-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया MS।
2022 – हरियाणा के स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई।
2022 – भारत और ब्रिटेन ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र पर संयुक्त सचिव स्तर की बातचीत की।
2022 – जम्मू-कश्मीर (J&K) में भयंकर सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हुई।
2022 – इदलिब में अमरीका की सेना की छापेमारी में 6 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए एवं पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमले में भी 13 आतंकवादियों सहित सात सैनिकों की मौत हुई।
2023 – दुनिया की सबसे लम्बी यात्रा पर निकला नदी क्रूज गंगा विलास अपनी 50 दिवसीय लंबी यात्रा कर बांग्लादेश पहुंचा , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री भिवानी।
2023 – उपराष्ट्रपति ने फरीदाबाद में 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया।
2023 – श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जी20 रोजगार कार्य समूह की पहली बैठक को संबोधित किया।
2024 – पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।
2024 – प्रथम सर्वेक्षण विशाल मालवाहक जहाज, आईएनएस संध्याक को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2024 – गाजा के शरणार्थी क्षेत्र में बमबारी में एक ठिकाने पर बच्चे व महिला सहित 14 की मौत हुई 80+ घायल हुए।
*3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1816 – राम सिंह – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक।
1821 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल – एक ब्रिटिश चिकित्सक थीं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।
1909 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1938 – वहीदा रहमान – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1952 – दीप्ति नवल – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।
1958 – रीमा लागू – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
1964 – रघुराम राजन – भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।
1983 – सिलंबरसन राजेन्द्र, भारतीय तमिल अभिनेता।
1996 – दुती चन्द – भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी।
*3 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1951 – चौधरी रहमत अली – पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।
1969 – सी. एन. अन्नादुराई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1978 – महाकवि शंकर कुरुप।
1979 – राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।
1983 – मोहम्मद अलीमुद्दीन – मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
2000 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक।
2007 – देवीदास ठाकुर – असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
2012 – राज कंवर – भारत में स्थित एक बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म निर्माता थे।
2016 – बलराम जाखड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
2018 – हुकुम सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे MKS।
2020 – असम के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रणव गोगोई का निधन हुआ।
2022 – अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी इस्लामिक स्टेट का ईराकी उग्रवादी और दूसरा खलिफा था।
2023 – स्पेनिश फैशन डिजाइनर और परफ्यूमर पाको रबान (88) का निधन हुआ।
2024 – जमैकन संगीतकार एस्टन बैरेट (77) का निधन हुआ।
*3 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 तृतीय (अन्तिम) शाही स्नान महाकुंभपर्व (प्रयागराज)।
🔅 श्री विश्वेश्वरानन्द जयन्ती।
🔅 श्री विमलनाथ जी ज्ञानकल्याणक (माघ शुक्ल षष्ठी)।
🔅 स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती।
🔅 मोहम्मद अलीमुद्दीन स्मृति दिवस।
🔅 श्री सी. एन. अन्नादुराई स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*