पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 02 फरवरी 2025
इतिहास की 02 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
राष्ट्रीय मिति माघ 13, शक सम्वत् 1946, माघ शुक्ला, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 20, शब्बान 03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्थी तिथि प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 53 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। शिव योग प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : माघ शुक्ल पंचमी तिथि। सूर्योदय का समय 2 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 9 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 2 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 2 मिनट तक। आज का शुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2025 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 12 बजकर 8 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2025 : शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 9 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 7 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है। आज का उपाय : आज सूर्य देव के मंत्रों का 108 बार जप करें।
Basant Panchami Katha: बसंत पंचमी के खास अवसर पर देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसलिए लोग इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और मां सरस्वती को पीले फल और मीठे पीले चावल का भोग लगाते हैं| इसके अलावा, इस दिन सरस्वती पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा के दौरान मां सरस्वती की कथा का पाठ करने से मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और हर काम में सफलता मिलती है. ऐसे में चलिए पढ़ते हैं बसंत पंचमी की कथा| बसंत पंचमी की कथा- हिंदू धर्म शास्त्रों में वर्णित पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्माजी ने मनुष्य और पशु-पक्षियों की रचना की. इसके बाद ब्रह्मा जी ने महसूस किया कि जीवों के सर्जन के बाद भी पृथ्वी पर चारों तरफ मौन छाया हुआ है. तब उन्होंने भगवान विष्णु से आज्ञा लेकर अपने कमंडल से जल की कुछ बूंदों को पृथ्वी पर छिड़क दिया| जल की इन बूंदों पृथ्वी पर एक अद्भुत शक्ति अवतरित हुईं. छह भुजाओं वाली इस देवी के एक हाथ में पुष्प, दूसरे हाथ में पुस्तक, तीसरे और चौथे हाथ में कमंडल और बाकी के दो हाथों में वीणा और माला विराजमान थी. यह देवी और कोई नहीं बल्कि स्वयं मां सरस्वती थीं. उन्होंने ब्रह्मा जी को प्रणाम किया. तब ब्रह्माजी ने देवी से वीणा बजाने के लिए कहा| जब देवी ने मधुर नाद किया, तो पृथ्वी के सभी जीव-जंतुओं को वाणी सुनने को मिली और पृथ्वी पर उत्सव जैसा माहौल हो गया. ऋषि भी इस वीणा को सुनकर झूम उठे, तब ब्रह्माजी ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा. वाणी से जो ज्ञान की लहर व्याप्त हुईं हैं. उन्हें ऋषिचेतना ने संचित कर लिया और तभी से इसी दिन बंसत पंचमी के पर्व मनाने की शुरुआत हुई|
मेष राशि, मधुर समय बिताएंगे आज आज बसंत पंचमी का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज मित्रों और संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों में भी बिताएंगे। आज आपकी प्रगति देखकर शत्रुओं को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, लेकिन अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में सफल रहेंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों के साथ बातचीत में बिताएंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। घर के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।
वृषभ राशि, सजग और सतर्क होकर काम करें आज बसंत पंचमी का दिन वृषभ राशि के लिए परिवर्तन योग के बीच अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उसे खत्म करने के लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए आपको सजग होकर काम करना होगा। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
मिथुन राशि,संपत्ति की प्राप्ति होगी मिथुन राशि के लिए आज बसंत पंचमी का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। आज आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
कर्क राशि,आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आज आपके परिवार में कोई आपसे सलाह मांगता है, तो बहुत सोच-विचार कुछ भी कहें नहीं तो यह भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि बढेगी। किसी प्रियजन से मिलने का मौका मिलेगा।
PauseUnmute Loaded: 6.36% Fullscreen Also Read – Basant Panchami Katha: बसंत पंचमी के अवसर पर पढ़ें ये कथा, हर काम में मिलेगी सफलतावृषभ राशि, सजग और सतर्क होकर काम करें आज बसंत पंचमी का दिन वृषभ राशि के लिए परिवर्तन योग के बीच अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उसे खत्म करने के लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए आपको सजग होकर काम करना होगा। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। Also Read – Magh Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि का आज चौथा दिन, जानें मां भुवनेश्वरी की पूजा विधि, स्वरूप और महत्वमिथुन राशि,संपत्ति की प्राप्ति होगी मिथुन राशि के लिए आज बसंत पंचमी का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। आज आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। Also Read – Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 2 फरवरी 2025कर्क राशि,आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आज आपके परिवार में कोई आपसे सलाह मांगता है, तो बहुत सोच-विचार कुछ भी कहें नहीं तो यह भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि बढेगी। किसी प्रियजन से मिलने का मौका मिलेगा। Also Read – Aaj ka Panchang : आज का पंचांग, 2 फरवरी 2025सिंह राशि,अप्रत्याशित सफलता मिलेगी आज बसंत पंचमी का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा, जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनको आज अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आज पेट दर्द, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आज रात के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आप प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे।कन्या राशि,अपने काम पर फोकस करें आज बसंत पंचमी का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप कोई भी काम करें तो उसे लगन पूर्वक पूरा करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका काम रुक सकता है या फंस सकता है। आपको आज किसी की मदद करनी है तो अपना काम करके ही मदद करें नहीं तो दूसरों के चक्कर में आपका काम खराब हो सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।तुला राशि, वाणी में मधुरता से लाभ पाएंगे आज बसंत पंचमी का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको अपने कामकाज और कारोबार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता नहीं खोनी चाहिए, व्यवहार कुशलता का भी आप आज लाभ ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम रहेगा लेकिन किसी बात पर तनाव भी हो सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। आपके घर आज मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।वृश्चिक राशि,उधार और कर्ज लेनदेन से बचें वृश्चिक राशि के लिए आज बसंत पंचमी पर सितारे बताते हैं कि,आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है लेकिन संयम से स्थिति को संभालने में सफल होंग। यदि आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो बहुत सोच-समझकर दें, क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको आज घरेलू जरूरतों की चीजों पर धन खर्च करना होगा। शुभ कार्यों पर भी व्यय का योग है।धनु राशि, लाभप्रद डील से खुशी होगी आज बसंत पंचमी का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को घरेलू सामान खरीदने के लिए शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आपको आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको धन निवेश करने से पहले अपने भाई और पिता से सलाह कर लेनी चाहिए, फायदे में रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज कोई नया अवसर मिल सकता है।मकर राशि,कमाई के नए स्रोत पाएंगे आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आज आपको माता-पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप संतान पक्ष से भी आज खुशी पाएंगे । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप बिजनेस में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको आज प्रॉपर्टी संबंधी डील में भी लाभ मिलेगा।कुंभ राशि, सेहत को लेकर चिंता होगी आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपकी जीवनसाथी को अचानक कोई शारीरिक परेशानी हो सकता है, जिसके कारण आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। यदि आपने कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का मन बनाया है तो उसके सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपका अपने भाइयों के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।मीन राशि,अच्छी डील मिल सकती है आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर लाभप्रद कहा जा सकता है। आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आज लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर प्लान कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो बात आज पक्की हो सकती है। आपको आज मन पसंद भोजन भी मिल सकता है।