हरियाणा

वसंत पंचमी ज्ञान के प्रतीक का पर्व: मनीष सिंह

सेंट जेवियर्स स्कूल में वसंत पंचमी पर हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित

भिवानी (ब्यूरो):  वसंत पंचमी के अवसर पर यहां रोहतक रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि  के रूप में स्कूल प्रबंधक मनीष सिंह, स्कूल निर्देशिका कीर्ति चौहान व स्कूल प्रधानाचार्य कीर्ति आहूजा उपस्थित रहे। हवन यज्ञ में सर्वप्रथम पंडित के द्वारा  मंत्रोच्चारण किया गया तथा मुख्य अतिथियों द्वारा हवन में आहुति दी गई। शिक्षकों के द्वारा भी हवन में आहुति दी गई।  इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कक्षा सातवीं के छात्रों द्वारा एक स्पेशल असेंबली का आयोजन भी किया गया,जिसमें मंच संचालन छात्र ईशान व वीर थे। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास  के महीने की शुरुआत का प्रतीक है। छात्र आदित्य ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। अंशिका ने सुविचार में बताया कि आलसी व्यक्ति को विद्या नहीं मिल सकती। विद्या के बिना धन,सुख-शांति और मान सम्मान नहीं मिलता। आयुष ने रोमांचक तथ्य में बताया कि वसंत पंचमी को ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। लक्ष्य ने सरस्वती शब्द का वर्णन किया। विराट ने ज्ञानवर्धन प्रश्नों में बताया कि वसंत पंचमी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और ज्ञान का जश्न मनाना है। आमतौर पर पूर्व दिशा में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। कृषि कैलेंडर के अनुसार यही फसल बोने का सही समय है। कृष ने कविता गाई। जिसमें ज्ञान रूपी मां सरस्वती का गुणगान किया। शानवी ने भाषण में बताया कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र का विशेष महत्व है। जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दिन मां सरस्वती  की पूजा की जाती है। पुस्तकों की भी इस दिन पूजा की जाती है। अंत में प्रधानाचार्य ने वसंत पंचमी की बधाई देते हुए छात्रों को ज्ञान की देवी मां सरस्वती के विषय में बताया। उन्होंने सभी छात्रों को ज्ञान के महत्व को बताते हुए शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button