राजनीति

ओमवीर खांडिया बने पलवल भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष

होडल (रतन सिंह): वाल्मीकि समाज से ओमवीर खांडिया को पलवल भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में वे चार बार लगातार भाजपा अनुसूचित मोर्चा मोर्चा के जिला महामंत्री रहे । उनकी माता जी भी कारना गांव से पूर्व में सरपंच रही हैं । ओमवीर स्वच्छ छवि, कर्मठ संघर्षशील जुझारू और इमानदार व्यक्तित्व के धनी पार्टी के लिए निष्ठावान रूप से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी पार्टी में एक विशेष पहचान बनाई है। ओमवीर खांडिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोडऩे वाला सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प है। ओमवीर खांडिया को शहरी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश है।
फोटो संख्या 31 बीडब्ल्यूएन 6
ओमवीर खांडिया।

Related Articles

Back to top button