एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

पूजा देवी बनी भाजपा मानेसर मंडल की महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य

भाजपा की मानेसर मंडल से महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूजा देवी को नियुक्त किया गया है। अपना पदभार संभालने के बाद पूजा देवी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास करने और भाजपा की और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए वह कार्य करेंगी। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी में जिलाध्यक्ष का पद भी सौंपा गया है।

पूजा देवी ने बताया कि वह सनातन धर्म की रक्षा करने और धर्म प्रचार के लिए सदैव आगे रही हैं। आपको बता दें कि पूजा देवी पूर्व सरपंच कृष्ण मुरारी सोनी की पुत्रवधु हैं और मानेसर के वार्ड-9 से पार्षद पद के लिए तैयारी कर रही हैं। उनके  द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के कारण स्थानीय लोग उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button