राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 16 जनवरी 2025

इतिहास की 16 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 जनवरी 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 28:09 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 11:17 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* वणिज – 15:42 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* आयुष्मान – 25:05 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:46
*🌙चन्द्रोदय-* 20:11
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 11:17 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:09 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 13:49 से 15:08
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी तृतीया 28:09 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सौभाग्य सुंदरी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:43 से 28:07 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , आचार्य श्री सम्मतिसागर जी आचार्यपद (जैन) , छत्रपति संभाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस , गुरु श्री हरराय जयन्ती , श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस , गोवा ओपिनियन मतदान दिवस व राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2025 (भारत , “उद्यमोत्सव 2025”)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ बदी चतुर्थी 29:33 तक पश्चात् पंचमी शुरु , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , श्री गणेश जी उत्पत्ति , तिलकुटी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*श्रेयो वै याचतः पार्थ*
*दानमाहुरयाचते  ।*
*अर्हतमो वै धृतिमान्*
*कृपणादधृतात्मनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०
*अर्थात् 👉*
_भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 जनवरी 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है।  किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है।  छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है।  लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1547 – इवान चतुर्थ ‘इवान द टैरिबल’ रूस का जार बना।
1556 –  स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना गया।
1581 – ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1681 –  महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।
1761 – पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1846 –  मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।
1868 – रेफ्रिजरेटर कार विलियम डेविस द्वारा पेटेंट कराई गयी जो की डेट्रायट में एक मछली व्यापारी था।
1920 –  अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।
1920 – ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
1943 – इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला किया।
1947 – विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1955 – पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।
1969 – सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
1989 – सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
1991 – ‘पहला खाड़ी युद्ध’ (अमेरिका की इराक के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई शुरू)।
1992 – अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।
1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि किया।
1995 – चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता किया।
1996 – हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
1999 – भारत के अनिल सूद विश्व बैंक के उपाध्यक्ष बने।
1999 – टोक्यो (जापान) पुन: विश्व का सबसे मंहगा शहर घोषित किया।
2000 – चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
2002 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
2003 – भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई।
2005 – जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अज़हर पर शिंकजा कसने के लिए [एफ़.बी.आई.] ने भारत से मदद मांगी।
2006 – लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।
2006 – समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
2008 – सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।
2008 – पाकिस्तान में वजीरिस्तान में वाना क्षेत्र में आतंकी हमले में 30 सैनिक लापता हुए।
2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।
2013 – सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।
2019 – केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर।
2019 – ऑस्ट्रेलिया में लू का कहर, पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब हुआ।
2019 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपनी सरकार में 325 में से 306 के विश्वास मत हासिल किया।
2019 – नौवां अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन औरंगाबाद में शुरू।
2020 – भारत के सबसे ताकतवर संचार उपग्रह जीसैट-30 का सफल प्रक्षेपण किया।
2020 – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 51वीं के-नाईन वज्र नाम की होवित्‍जर तोप राष्‍ट्र को समर्पित किया।
2020 – दमित्री मेदवेदेव के इस्तीफे के बाद मिखाइल मिशुस्टिन बने रूस के नए प्रधानमंत्री।
2020 – इंग्लैंड विदेशी मैदान पर 500 टेस्ट खेलने वाला पहला देश बना।
2020 – सैकामेंटो राज्य की पूर्व सॉफ्टबॉल खिलाड़ी एलिसा (नाककेन एमएलबी में कोच बनने वाली पहली महिला बनी।
2020 – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का महाभियोग परीक्षण सीनेट में शुरू हुआ।
2020 – सैकामेंटो सज्य की पूर्व सॉफ्टबॉल खिलाड़ी एलिसा नाककेन एमएलबी में कोच बनने वाली पहली महिला बन गई।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से विश्व के सबसे बड़े देशव्‍यापी कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। पहले दिन एक लाख 91 हजार लोगों को टीका लगाया गया।
2021 –  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के बीच जीवाश्म ईंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक महीने तक चलने वाले ‘सक्षम’ अभियान की शुरुआत की।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप्स के साथ बातचीत की और ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट’ को संबोधित किया।
2021 – 51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में शुरू हुआ।
2021 –  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ‘वन स्कूल वन आईएएस’ योजना का उद्घाटन किया। – संजय कुमार मिश्रा हिन्दी सामान्य ज्ञान परिवार से जुड़े।
2021 –  केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अनुभवी अभिनेता, निर्देशक और गायक विस्वजीत चटर्जी को ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया।
2021 – दिल्ली में एक स्वच्छता कार्यकर्ता मनीष कुमार, पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाने के बाद भारत में COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2022 – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन जीतने वाली भारत की पहली पुरुष टीम बनी।
2022 – लक्ष्य सेन ने नई दिल्ली में योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन में पुरुष एकल फाइनल में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता।
2022 – दिल्ली पुलिस ने अपना पहला पॉडकास्ट लॉन्च किया।
2022 – डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।
2023 – भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, ‘वरुण’ का 21वां संस्करण हिंद महासागर में शुरू हुआ।
2023 – इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया व रूस और बेलारूस ने संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू किया।
2023 – भारतीय सेना ने पहली बार  कमांड भूमिकाओं के लिए 30 से अधिक महिला अधिकारियों को मंजूरी दी।
2023 – भारत-ब्रिटेन विदेश कार्यालय परामर्श बैठक नई दिल्ली में आयोजन किया गया।
2023 –  आरआरआर भारतीय फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू – नाटू के लिए ऑरिजनल सॉन्ग का क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड 2023 जीत कर इतिहास रचा।
2023 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अब्दुल रहमान मक्की को (पाकिस्तानी आतंकी ) वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।
2023 – कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड थीम के साथ दावोस में 53 वां विश्व आर्थिक पंच की बैठक की शुरुआत हुई।
2024 – ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल पर मिसाइल हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हुई।
2024 – भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में एक रुकी हुई नौका पर फंसे 182 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाया।

*16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1630 –  सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म हुआ।
1889 –  मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ।
1920 –  भारत के प्रसिद्ध न्यायविद तथा अर्थशास्त्री नानी पालकीवाला
1926 – प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म हुआ।
1927 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार कामिनी कौशल का जन्म हुआ।
1931 –  भारतीय चिकित्सक व वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म हुआ। ( विश्व के दूसरे तथा भारत के ‘प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी’ के जनक) थे।
1946 – उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी अतुल गुर्टु का जन्म हुआ।
1946 –  सुप्रसिद्ध अभिनेता  कबीर बेदी का जन्म हुआ।
1950 –  भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे वी. एस. संपत (वीरावल्ली सुंदरम् संपत) का जन्म हुआ।
2001 –  भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज का जन्म हुआ।

*16 जनवरी को हुए निधन👉*

1865 – फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री पियर जोज़फ़ प्राउडहोन का निधन हुआ। इनकी पुस्तक ‘स्वामित्व क्या है?’ से इन्हें बड़ी ख्याति मिली।
1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
1938 –  बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
1962 –  प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का निधन हुआ।
1966 – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का निधन हुआ।
1988 –  जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था, भारतीय रिज़र्व बैंक के आठ वें गवर्नर लक्ष्मी कांत झा का निधन हुआ।
1989 – मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितार प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) का निधन हुआ। इनके नाम सबसे अधिक 600 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।
2019 – दूसरे विश्व युद्ध की महिला पायलट मिलिसेंट यंग (96) का निधन हुआ।
2022 – माली के अपदस्थ राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर केस्टा (76) का निधन हुआ।
2022 – मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क (70) का निधन हुआ।
2022 – पद्म श्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी (88) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी रग्बी खिलाड़ी पियरे डैनोस (93) का निधन हुआ।
2024 – अंग्रेजी संगीतकार और बैंडलाडर लारेंस रेजिनाल्ड वार्ड (96)का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी संगीत रचयिता पीटर शिकेल (88) का निधन हुआ।

*16 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 आचार्य श्री सम्मतिसागर जी आचार्यपद (जैन)।
🔅 छत्रपति संभाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस।
🔅 गुरु श्री हरराय जयन्ती।
🔅 श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।
🔅 गोवा ओपिनियन मतदान दिवस।
🔅 राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2025 (भारत , “उद्यमोत्सव 2025”)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button