हरियाणा

महिलाओं को सशक्त बनाने में सरकार का विशेष फोकस: महेश कुमार

एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भिवानी (ब्यूरो): महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय भीम स्टेडियम में खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस खेल कूद प्रतियोगिता में एसडीएम महेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान एसडीएम ने 200 मीटर रेस प्रतियोगिता की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की।
एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलंबी बनानेे के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विकास द्वारा महिलाओं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा उनको कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं शिक्षा प्राप्त करने के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं भी कन्या भ्रूण हत्या में पूर्ण सहयोग करे और प्रशासन को सूचना दें तो इस पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को दो ग्रुप जिसमें 18 से 30 आयु वर्ग व 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर अव्वल आने वाली महिलाओं को क्रमश: प्रथम को 2100, द्वितीय को 1100 व तृतीय को 750 रूपए की सम्मान स्वरूप प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को स्थानीय भीम खेल परिसर में महिलाओं की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button