पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 09 जनवरी 2025
इतिहास की 09 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 जनवरी 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 12:25 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 15:08 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* गर – 12:25 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* साध्य – 17:29 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:41
*🌙चन्द्रोदय-* 13:20
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 20:47 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:07 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 13:46 से 15:04
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी दशमी 12:25 तक पश्चात् एकादशी शुरु , शाम्ब दशमी व सूर्य पूजा (उड़ीसा) , विघ्नकारक भद्रा 23:22 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:07 तक , यमघण्ट योग 15:07 से सूर्योदय तक , मन्वादि , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , भगवान शान्तिनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी) , शिक्षिका और समाज सुधारक फातिमा शेख जयंती (194वीं) , श्री रामसुंदर दास जयन्ती , नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री हरगोविन्द खुराना जयन्ती , श्री महेन्द्र कपूर जयन्ती , सर छोटूराम स्मृति दिवस , श्री माधव सिंह सोलंकी स्मृति दिवस , राष्ट्रीय स्थैतिक बिजली दिवस व प्रवासी (अनिवासी ,NRI) भारतीय दिवस (20वां)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष सुदी एकादशी 10:22 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / वैकुण्ठ एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री श्याम बाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 10:20 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पूजनीया महाभागाः*
*पुण्याश्च गृहदीप्तयः ।*
*स्त्रियः श्रियो गृहस्योक्तास्-*
*तस्माद् रक्ष्या विशेषतः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-११
*अर्थात्👉*
_स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यन्त सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा घर की शोभा हैं, अतः इनकी विशेषरूप से रक्षा करनी चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 जनवरी 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*09 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*
475 – ज़ेनो कॉन्स्टेंटिनोपल से बेसिलिस्कस के लिए सम्राट बन गया।
1349 – जॉर्जिया के बेसल में कथित तौर पर ब्यूबोनिक प्लेग फेलोशिप के आरोप में 700 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया था।
1431 – फ्रांस में ‘जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।
1718 – फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1768 – फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉर्डन सर्कस’ का प्रदर्शन किया।
1771 – सम्राट गो-मोमोज़ोनो ने अपनी मासी के अपहरण के बाद जापान के सिंहासन को स्वीकार किया।
1792 – जेसी की संधि रूसी साम्राज्य के युद्ध को समाप्त किया, जो कि क्रोएमी के ऊपर तुर्क साम्राज्य के साथ थी।
1799 – ब्रिटिश प्रधान मंत्री विलियम पिट ने युवा नेपोलियन के खिलाफ युद्ध के लिए धन जुटाने के लिए आयकर का परिचय दिया।
1816 – सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले ‘डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया।
1914 – महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे (1915 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)।
1918 – भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध ‘बैटल ऑफ बियर वैली’ का आगाज़ हुआ।
1923 – जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली ‘ऑटोगायरो फ्लाइट’ का निर्माण किया।
1941 – यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या हुई।
1951 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय खुला।
1960 – मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।
1964 – पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया।
1970 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।
1991 – अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात हुई।
2001 – बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूरी दी।
2005 – अराफात को ‘फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।
2005 – पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।
2007 – जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
2008 – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘प्रेम कुमार धूमल’ ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।
2008 – श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
2009 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 – सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।
2011 – ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012 – लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।
2018 – पूर्व व्हाइट हाउस के रणनीतिकार स्टीव वैनन ने “व्हाइट एंड द फ्यूरी” पुस्तक में व्हाइट हाउस की आलोचना के बाद ब्रेइटबार्ट न्यूज को छोड़ दिया था।
2019 – हरियाणा: हड़प्पा की खुदाई में मिले महिला-पुरुष के कंकाल, दोनों को एकसाथ दफनाया गया था।
2019 – जलेबी और बर्फी को पीछे छोड़कर गुलाब जामुन बना पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई, ट्विवटर पर छिड़ी बहस।
2019 – ICC का 105वां सदस्य बना अमेरिका।
2020 – भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया।
2020 – अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने एक नया लोगो प्रतीक चिन्ह अपनाया।
2020 – अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में अमरीकी हवाई हमलों में तालिबान समर्थक गुट के कमांडर और कई लड़ाके मारे गए।
2021 – महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में आग लग जाने की वजह से 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत हुई।
2021 – इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने वाली श्रीविजया एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हुई , क्रू मेंबर्स सहित 62 यात्री सवार थे।
2021 – अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सोशल नेटवर्क ऐप – ट्विटर ने अपने नेटवर्क से स्थायी रूप से हटाया।
2022 – भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत (IAC) विक्रांत को महासागर में जटिल युद्धाभ्यास करने के लिए समुद्री परीक्षणों के एक और सेट के लिए रवाना किया गया।
2022 – प्रधानमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह के दो सपूतों के साहस के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बालदिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।
2023 – जी-20 की ‘वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी’ की पहली बैठक कोलकाता में शुरू हुई।
2023 – पश्चिमी यूरोप से पहला कक्षीय उपग्रह दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में लॉन्च किया गया।
2023 – भारत और पनामा ने राजनयिकों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा ने रोज क्रिस्टियन ओसौका रापोंडा को गैबॉन की पहली महिला उपराष्ट्रपति तथा एलेन-क्लाउड बिली को गैबॉन के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।
2023 – बिहार के कटिहार में ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में 7 लोगों की मौत हुई।
2023 – गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह गिल को आतंकी घोषित किया।
2024 – राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 34 साल के शिक्षा मंत्री गैब्रियल अटल (फ्रांस के सबसे युवा व पहले गे) को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2024 – भूटान में पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे की पार्टी पीडीपी ने संसदीय चुनावों में 30/47 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।
2024 – ई-गवर्नेंस विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन गुवाहाटी में प्रारंभ हुआ।
2024 – दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने कुत्ते के मांस के उद्योग पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया
2024 – यूपी के अमरोहा जिले में घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच बच्चों की दम घुटने से (कोयले की अंगीठी जला रखी थी) मौत हुई व दो अन्य की स्थिति गंभीर बनी।
2024 – भारतीय नौसेना ने अमेरिका के गुआम में P-8I विमान के आगमन के साथ प्रशांत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
*09 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*
1768 – फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।
1831 – फातिमा शेख ( पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक ) का जन्म पुणे में हुआ।
1889 – ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ।
1921 – भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रहे रामसुंदर दास का जन्म हुआ।
1921 – सेवानिवृत्त हंगेरियन-इजरायल ओलंपिक और विश्व चैंपियन कलात्मक जिमनास्ट और कोच एग्नेस केलेटी का जन्म हुआ।
1922 – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोबिन्द खुराना का जन्म हुआ।
1926 – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता अनूप कुमार का जन्म हुआ।
1927 – प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ।
1934 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म हुआ।
1961 – रामानन्द सागर के धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी का जन्म हुआ।
1968 – वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ।
1974 – भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, गायक फ़रहान अख़्तर का जन्म हुआ।
1983 – भारतीय टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म हुआ।
2000 – भारतीय धाविका हीमा रणजीत दास (हिमा दास) का जन्म हुआ।
*09 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*
1873 – 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ।
1878 – इटली के राजा विक्टर इमैनुएल II, का निधन हुआ।
1923 – भारत के प्रथम प्रशासनिक सेवा अधिकारी सत्येंद्र नाथ टैगोर
1945 – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता सर छोटूराम का निधन हुआ।
1961 – अमेरिकी लेखक एमिली ग्रीन बाल्च का निधन हुआ।
1975 – रूसी गणितज्ञ प्योत्र सर्गेइविच नोविकोव का निधन हुआ।
1996 – मेरी एन इवांस उर्फ मेरी इवांस वाडिया उर्फ निडर नाडिया भारतीय फिल्मजगत की एक अभिनेत्री और स्टंट नायिका का निधन हुआ।
1998 – नोबेल पुरस्कार विजेता जापानी रसायनज्ञ केनिची फुकुई का निधन हुआ।
2003 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि क़मर जलालाबादी का निधन हुआ।
2013 – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री जेम्स बुकानन का निधन हुआ।
2016 – हिंदी साहित्य में रवींद्र कालिया की ख्याति उपन्यासकार, कहानीकार का निधन हुआ।
2020 – शिक्षाविद एवं कवि ओबैद सिद्दीकी का निधन हुआ।
2021 – कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी (94) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध कवि अनुवादक और समालोचक, कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रहमान राही (98) का निधन हुआ।
2023 – ‘ए क्रिसमस स्टोरी’ और ‘क्लोज सपोर्ट्स’ की लोकप्रिय अभिनेत्री मेलिंडा डिलन (83) का निधन हुआ।
2024 – कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार (85) का निधन हुआ।
2024 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान (55) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी रॉक ड्रमर जेम्स कोटक (61) का निधन हुआ।
*09 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*
🔅 भगवान शान्तिनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी)।
🔅 शिक्षिका और समाज सुधारक फातिमा शेख जयंती (194वीं)।
🔅 श्री रामसुंदर दास जयन्ती।
🔅 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री हरगोविन्द खुराना जयन्ती।
🔅 श्री महेन्द्र कपूर जयन्ती।
🔅 सर छोटूराम स्मृति दिवस।
🔅 श्री माधव सिंह सोलंकी स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय स्थैतिक बिजली दिवस।
🔅 प्रवासी (अनिवासी, NRI) भारतीय दिवस (20वां)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*