हरियाणा

पौधों को बचाकर हम दे सकते हैं पर्यावरण को सुरक्षा: राज्यपाल वीके सिंह

पीएम प्रोजेक्ट सेव प्लांट अभियान के तहत बचाएं पौधे  

भिवानी, (ब्यूरो): पर्यावरण को समर्पित नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति द्वारा जो शुरू किया गया पीएम प्रोजेक्ट सेव प्लांट अभियान पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए एक बेहतरीन कदम है। जिसके तहत हर नागरिक को आगे आकर लगाए गए पौधों को संरक्षण देना चाहिए,क्योंकि लगाए गए पौधों को बचाकर हम पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। उपरोक्त विचार मिजोरम जाने से पूर्व व्यक्त करते हुए मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह ने कहा कि आज देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में पर्यावरण को लेकर विशेषज्ञ चिंतित है। कहा कि  प्रधानमंत्री ने भी पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया था और एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत देशभर में लाखों पौधे लगाए गए हैं। अब सर्दी के मौसम में उन्हें बचाने की जरूरत है। इसलिए हमें लगाए गए पौधों को संरक्षण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति का यह अभियान पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक बेहतरीन कदम है। इस मुहिम के सूत्रधार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक भारद्वाज व सामाजिक कार्यकत्र्ता व वर्धमान ज्वैलर्स के निदेशक सचिन जैन,समाजसेवी एसके सिंह ने कहा कि शरद मौसम में इन पौधों को विशेष देखभाल की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के दौरान लाखों पौधे लगाए गए थे, लेकिन अब उन पौधों को सर्दी से बचाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए सुरक्षा कवच, खाद और पानी की व्यवस्था करनी जरूरी है। अशोक भारद्वाज ने बताया कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि हर नागरिक एक पौधा मां के नाम पर लगाए। इस पहल के तहत भिवानी जिले के विभिन्न स्थानों पर लाखों पौधे लगाए गए। इनमें कई संस्थाएं भी शामिल रही हैं। अब यह जिम्मेदारी सभी की है कि इन पौधों को शरद ऋतु की ठंड से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में अब तक 115 युवा और 15 संस्थाएं जुड़ी हुई हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला रही हैं।

राज्यपाल जनरल बीके सिंह को पौधा भेंट करते हुए अशोक भारद्वाज व अन्य।

Related Articles

Back to top button