एलटीसी न मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष,
29 दिसम्बर को बैठक में करेंगे निर्णायक फैसला
भिवानी, ( ): हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि. नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला भिवानी प्रधान सुरेन्द्र कुमार टोनी ने जिला यूनियन कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को अवगत कराया कि आगामी 29 दिसम्बर को प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर केंद्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिले के पदाधिकारी तथा भिवानी जिले की सभी ब्रांचो के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन भिवानी में स्थित यूनियन कार्यालय नजदीक चिडिय़ाघर रोड़ पर प्रांतीय प्रधान ईश्वर शर्मा की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।