एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हज पर गए शख्स की मौत, परिवार बोला-हमें खुशी हैं…7 बच्चों का पिता था मृतक

यमुनानगर:  हरियाणा के यमुनानगर के चांदपुर के रहने वाले तैयब हुसैन हज यात्रा करने के लिए सऊदी अरब गए थे और लौटने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तैयब हुसैन के 62 साल के थे। वह 8 दिसंबर को हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे और उन्हें 27 दिसंबर को हज यात्रा समाप्त कर घर लौटना था, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अटैक पड़ गया।

तैयब हुसैन के शव को घर लेकर आना मुश्किल था, लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि हम भी चाहते थे कि उन्हें वहीं दफनाया जाए और उन्हें वहां दफना भी दिया गया है। तैयब हुसैन अपने पीछे पत्नी और 7 बच्चे भी छोड़ गया।

परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी उम्र 62 साल थी और वह अपनी पत्नी और अपने भतीजे के साथ हज यात्रा पर गए थे।  हालांकि, वह स्वस्थ है लेकिन अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे उनकी मौत हो गई।परिवार के लोगों को रात करीब 8 बजे उनकी मौत की खबर लगी। एक तरफ परिवार के लोगों में उनकी मौत से गहरा सदमा है तो दूसरी तरफ परिवार के लोगों कहना है कि उनका इंतकाल नबी के शहर में हुआ है. ऐसी मौत बहुत ही नसीब के लोगों को मिलती है। उनको जरूर जन्नत नसीब होगी।

Related Articles

Back to top button